scorecardresearch

₹909 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस स्मॉलकैप आईटी कंपनी का उछला शेयर! ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी तेजी- आपके पास है?

909.94 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस स्मॉल कैप आईटी कंपनी के शेयर में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। जानिए क्या है वजह

Advertisement

Small Cap IT Stock: 909.94 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप आईटी कंपनी, केल्टन टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Kellton Tech Solutions Ltd) में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 11 बजे तक शेयर बीएसई पर 4.87% या 0.80 रुपये चढ़कर 17.24 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बीएसई पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक सुबह 10:58 बजे तक कंपनी के 71,795 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

हाल ही में कंपनी ने दी है बड़ी जानकारी

कंपनी ने हाल ही में अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि केल्टन टेक ने FutureAge AI Labs के साथ मिलकर Zourney नाम का एक नया AI-फर्स्ट B2B ट्रैवल प्लेटफॉर्म बनाया है। यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर ट्रैवल बिजनेस के लिए तैयार किया गया है, ताकि उनके काम को ज्यादा आसान, तेज और स्मार्ट बनाया जा सके। इसमें सप्लायर जोड़ने से लेकर कीमत तय करने, बुकिंग मैनेजमेंट, सर्विसिंग और कस्टमर से जुड़े बाद के कामों तक हर स्टेज में AI का इस्तेमाल किया गया है।

फाइलिंग में कंपनी ने बतााय कि भारत का ट्रैवल सेक्टर तेजी से डिजिटल हो रहा है, लेकिन B2B ट्रैवल प्लेटफॉर्म अभी भी कई मामलों में पीछे हैं। ट्रैवल एजेंट और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स को अलग-अलग सप्लायर सिस्टम, लंबी सर्विसिंग प्रक्रिया, कम पर्सनलाइजेशन और ऑपरेशनल लागत बढ़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। Zourney इन चुनौतियों को दूर करने के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म देता है जो सभी प्रक्रियाओं को एक जगह जोड़ता है और AI की मदद से बेहतर प्राइसिंग, रियल-टाइम पर्सनलाइजेशन और तेज फैसले लेने में मदद करता है। इससे ट्रैवल पार्टनर्स को ज्यादा इन्वेंट्री तक पहुंच और ज्यादा स्मार्ट तरीके से बिजनेस चलाने का मौका मिलता है।

Kellton के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन निरंजन चिंताम ने कहा कि ट्रैवल इंडस्ट्री इस समय एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। आने वाले समय में इस सेक्टर की ग्रोथ सिर्फ बड़े पैमाने पर काम करने से नहीं, बल्कि स्मार्ट टेक्नोलॉजी और इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से तय होगी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने दुनिया भर में बड़े ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म, एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के साथ काम किया है, जिससे उन्हें इस इंडस्ट्री की जटिल प्रक्रियाओं को करीब से समझने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि Zourney को इसी जटिलता को आसान बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है, ताकि काम करने की प्रक्रिया में आने वाली रुकावटें कम हों, पार्टनर्स की उत्पादकता बढ़े और बेहतर व तेज फैसले लिए जा सकें। उनके मुताबिक, यह सिर्फ एक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि आधुनिक ट्रैवल बिजनेस के लिए एक स्मार्ट और मजबूत आधार तैयार करता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।