IREDA पर आ गए नए टारेगट, मंदी नहीं तेजी का है सीन
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के टेक्नीकल एनालिस्ट प्रवेश गौर ने कहा, "IREDA ने 100 SMA पर अपने महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन के पास डेली टाइम फ्रेम पर एक तेजी से बढ़ती हुई कैंडल बनाई है, साथ ही RSI भी पॉजिटिव है। यह सेटअप संभावित पुलबैक का संकेत देता है, जिसमें 240 रुपये पहली बाधा है। इससे ऊपर, एक रैली 265 रुपये के स्तर तक बढ़ सकती है। नीचे की ओर, 203-200 रुपये की रेंज एक महत्वपूर्ण डिमांड जोन के तौर पर काम करेगी।

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) के शेयर को लेकर निवेशकों के मन में सवाल है कि अब क्या। क्योंकि एक मंदी की थ्योरी है और एक तेजी की। ब्रोकरेज की रिपोर्ट मानें तो 240 रूपये का लेवल काफी अहम है और अगर इस स्टॉक ने ये लेवल तोड़ा तो ये फिर तेजी में जा सकता है।
अगर हम इसके 52 हफ्तों के लो की बात करें तो लो से 370 परसेंट तक ऊपर चढ़ चुका है।लेकिन फिलहाल ये स्टॉक 220 से 240 के बीच में फंसा हुआ है।
जैसा कि आपको मालूम होगा कि IREDA के स्टॉक ने 15 जुलाई 2024 को 310 रुपये का हाई लगाया था।
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के टेक्नीकल एनालिस्ट प्रवेश गौर ने कहा, "IREDA ने 100 SMA पर अपने महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन के पास डेली टाइम फ्रेम पर एक तेजी से बढ़ती हुई कैंडल बनाई है, साथ ही RSI भी पॉजिटिव है। यह सेटअप संभावित पुलबैक का संकेत देता है, जिसमें 240 रुपये पहली बाधा है। इससे ऊपर, एक रैली 265 रुपये के स्तर तक बढ़ सकती है। नीचे की ओर, 203-200 रुपये की रेंज एक महत्वपूर्ण डिमांड जोन के तौर पर काम करेगी।
इनक्रेड इक्विटीज के उपाध्यक्ष गौरव बिस्सा ने कहा, "इस साल मजबूत वॉल्यूम के कारण इरेडा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। हालांकि, हाल के समय में इसमें शीर्ष से 26 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।
इंडिपेंडेट एनालिस्ट एआर रामचंद्रन ने कहा, "IRDEA का शेयर मूल्य डेली चार्ट पर 206 रुपये पर मजबूत सपोर्ट के साथ तेजी का है। 229 रुपये के Resistance से ऊपर दैनिक बंद होने से निकट अवधि में 259 रुपये का टारगेट हासिल कर सकता है।
( किसी भी शेयर में खरीदारी से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय लें)