scorecardresearch

इस स्मॉलकैप कंपनी को मिला हाईवे टोल प्लाजा का जिम्मा, ₹1469 करोड़ के शिपयार्ड विस्तार पर भी नजर- डिटेल्स

हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को कर्नाटक में नेशनल हाईवे-75 के एक टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली की जिम्मेदारी मिली है। कंपनी का शेयर भी तेजी के साथ बंद हुआ। इसके अलावा, कंपनी शिपयार्ड कारोबार के विस्तार और डिफेंस सेक्टर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

Advertisement

483.21 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी को कर्नाटक में नेशनल हाईवे-75 (पुराना NH-4) पर मुलबागिलु से आंध्र प्रदेश-कर्नाटक सीमा वाले सेक्शन में किलोमीटर 217.450 पर स्थित गद्दुरुर (नांगली) टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से टोल शुल्क वसूलने की जिम्मेदारी दी गई है। 

advertisement

इंवेस्टमेंट थीसिस के मुताबिक इस शेयर पर लंबी अवधि में तेजी की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2026 को कंपनी के शेयर की कीमत करीब ₹15.8 है, जबकि अक्टूबर 2028 तक इसका बुल केस टारगेट ₹200 रखा गया है। यानी मौजूदा भाव के मुकाबले शेयर करीब 12.7 गुना तक पहुंच सकता है। 

कंपनी के पास दाभोल स्थित स्क्वायर पोर्ट शिपयार्ड (Square Port Shipyard) का कंट्रोल भी है। यह करीब 184 एकड़ में फैला डीप-वॉटर शिपयार्ड है, जिसे कंपनी ने ₹184.5 करोड़ में खरीदा था। अब कंपनी इस शिपयार्ड के विस्तार पर ₹1,469 करोड़ खर्च करने के लिए सरकारी सहायता हासिल करने की कोशिश कर रही है।

इसके अलावा कंपनी डिफेंस सेक्टर में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। शिपयार्ड के पहले चरण में 2,000 टन तक के रक्षा जहाजों की मरम्मत करने की योजना है, जबकि दूसरे चरण में नए रक्षा जहाज बनाने की क्षमता विकसित की जाएगी। इसके अलावा, कंपनी ने एक डेमन पार्टनरशिप एग्रीमेंट भी किया है, जिससे बड़े जहाजों के डिजाइन तक पहुंच मिल सकती है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी को अभी तक डिफेंस सेक्टर से कोई ऑर्डर नहीं मिला है।

Hazoor Multi Share Price

कंपनी का शेयर आज एनएसई पर 4.49% या 0.73 रुपये चढ़कर 17 रुपये पर बंद हुआ और बीएसई पर स्टॉक 3% या 0.49 रुपये की तेजी के साथ 16.80 रुपये पर बंद हुआ।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।