scorecardresearch
Advertisement

बाढ़ से नुकसान हो या सड़कें टूटी हों, योगी बोले- जितना पैसा खर्च होगा, सरकार देगी!

उत्तर प्रदेश में बाढ़, भारी बारिश और नदियों के कटान से हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और आवागमन बहाल करने के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सिंचाई विभाग, PWD, नगर विकास विभाग और विकास प्राधिकरणों को पर्याप्त फंड उपलब्ध कराया गया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को कटान रोकने के लिए तत्काल काम शुरू करने को कहा है। उन्होंने किसानों, व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। जानिए मुख्यमंत्री ने और क्या निर्देश दिए।