scorecardresearch

घाटे से मुनाफे में लौटी ये कंपनी! शेयर में दिखी 14% से ज्यादा की तेजी - आपके पोर्टफोलियो में है?

स्मॉलकैप कंपनी का शेयर इंट्रा-डे कारोबार में 14.2% तक उछलकर 10.51 रुपये पर पहुंच गया। फिलहाल दोपहर 1:59 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.80% या 0.35 रुपये की तेजी के साथ 9.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

Stock in Focus: कमजोर बाजार माहौल के बीच 14.42 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, Golden Legand Leasing and Finance के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। 

स्मॉलकैप कंपनी का शेयर इंट्रा-डे कारोबार में 14.2% तक उछलकर 10.51 रुपये पर पहुंच गया। फिलहाल दोपहर 1:59 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.80% या 0.35 रुपये की तेजी के साथ 9.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

वहीं दूसरी ओर बीएसई सेंसेक्स लगभग सपाट कारोबार करता दिखा। शेयर में यह तेजी कंपनी के मार्च 2026 तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद आई है। कंपनी ने इस तिमाही में घाटे से निकलकर मुनाफा दर्ज किया है।

मार्च तिमाही में जबरदस्त टर्नअराउंड

कंपनी की ऑपरेशंस से आय मार्च तिमाही में बढ़कर 13.55 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह सिर्फ 1.54 करोड़ रुपये थी। यानी सालाना आधार पर करीब 779% की तेज बढ़त दर्ज हुई।

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 2.64 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 1.45 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी ने कहा कि बेहतर ऑपरेटिंग प्रदर्शन और मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ की वजह से यह सुधार संभव हुआ।

खर्च भी बढ़े, लेकिन मुनाफा मजबूत रहा

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 10.92 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 3.89 करोड़ रुपये था। हालांकि बढ़ते खर्च के बावजूद कंपनी ने मुनाफे में मजबूत वापसी दर्ज की।

पूरे साल में भी शानदार प्रदर्शन

FY26 के पूरे वित्त वर्ष में कंपनी की ऑपरेशंस से आय बढ़कर 18.36 करोड़ रुपये रही। FY25 में यह आंकड़ा सिर्फ 93.44 लाख रुपये था। कंपनी का सालाना PAT 10.30 करोड़ रुपये रहा, जबकि FY25 में उसे 2.20 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

क्या करती है कंपनी?

1984 में स्थापित और मुंबई मुख्यालय वाली Golden Legand Leasing and Finance डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में काम करती है। कंपनी पेमेंट गेटवे सॉल्यूशंस, डिजिटल लेंडिंग और फिनटेक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसी सेवाएं देती है। इसके प्लेटफॉर्म्स और ब्रांड्स में India Online Pay, Ashapurti Loans और Bade Bhaisab शामिल हैं, जिनके जरिए कंपनी डिजिटल पेमेंट और लोन सेवाएं उपलब्ध कराती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।