अयोध्या, काशी से नेपाल तक! IRCTC लाया सस्ता टूर पैकेज; ट्रेन, होटल, फूड मिलेगी हर सुविधा- चेक करें प्राइस
IRCTC ने जून और जुलाई 2026 के लिए कई भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन पैकेज लॉन्च किए हैं। इन पैकेजों की खास बात यह है कि इनमें ट्रेन टिकट, होटल, खाना, लोकल ट्रांसपोर्ट, दर्शन और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं एक साथ मिलती हैं।

अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में धार्मिक यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद खास होने वाली है। IRCTC ने जून और जुलाई 2026 के लिए कई भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन पैकेज लॉन्च किए हैं। इन पैकेजों की खास बात यह है कि इनमें ट्रेन टिकट, होटल, खाना, लोकल ट्रांसपोर्ट, दर्शन और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं एक साथ मिलती हैं।
इन टूर पैकेजों की शुरुआती कीमत करीब ₹15,000 से शुरू हो रही है और इनमें अयोध्या, काशी, पुरी, रामेश्वरम, द्वारका, ज्योतिर्लिंग, दक्षिण भारत के मंदिर और नेपाल जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थल शामिल हैं।
अयोध्या-काशी से लेकर पुरी तक का टूर
IRCTC का अयोध्या काशी पुण्य क्षेत्र यात्रा पैकेज काफी चर्चा में है। इस यात्रा में पुरी, कोणार्क, बैद्यनाथ धाम, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज जैसे बड़े तीर्थ स्थल शामिल हैं।
यह 9 रात और 10 दिन का टूर 3 जून 2026 से शुरू होगा। इसकी शुरुआती कीमत ₹16,700 रखी गई है। पैकेज में ट्रेन और बस यात्रा, होटल, भोजन, गाइड और बीमा जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
दक्षिण भारत और ज्योतिर्लिंग दर्शन
जो लोग दक्षिण भारत के मंदिरों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं, उनके लिए भी कई पैकेज लॉन्च किए गए हैं। दक्षिण दर्शन यात्रा पैकेज में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन जैसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शामिल हैं। यह यात्रा 10 जून 2026 से शुरू होगी और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,250 है।
वहीं सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा में उज्जैन, द्वारका, सोमनाथ, पुणे और नासिक जैसे बड़े धार्मिक स्थल कवर किए जाएंगे। यह टूर 16 जून 2026 से शुरू होगा और इसकी कीमत ₹17,600 से शुरू होगी।
नेपाल दर्शन का भी मौका
IRCTC ने नेपाल घूमने वालों के लिए भी पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा पैकेज लॉन्च किया है। इसमें काठमांडू, पोखरा और चितवन नेशनल पार्क जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। यह 9 रात और 10 दिन का टूर 24 जून 2026 से शुरू होगा। इसकी शुरुआती कीमत ₹61,340 रखी गई है।
दक्षिण भारत के लिए अलग-अलग पैकेज
IRCTC ने दक्षिण भारत के मंदिरों को कवर करने वाले कई अलग-अलग पैकेज भी लॉन्च किए हैं। इनमें तिरुमला, रामेश्वरम, मदुरै, श्रीशैलम, अरुणाचलम और कन्याकुमारी जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शामिल हैं। इन पैकेजों की अवधि 8 दिन से लेकर 13 दिन तक है और कीमतें ₹15,600 से शुरू होकर ₹25,400 तक जाती हैं।
पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?
- ट्रेन टिकट
- होटल में ठहरने की सुविधा
- भोजन
- लोकल ट्रांसपोर्ट
- गाइड और एस्कॉर्ट
- ट्रैवल इंश्योरेंस
क्यों खास हैं ये ट्रेन पैकेज?
भारत गौरव ट्रेनें भारतीय रेलवे की थीम बेस्ड टूरिज्म पहल का हिस्सा हैं। इनका मकसद लोगों को एक ही पैकेज में आरामदायक और व्यवस्थित धार्मिक यात्रा का अनुभव देना है।
खास बात यह है कि अलग-अलग राज्यों से बोर्डिंग की सुविधा दी गई है, जिससे यात्रियों को अपने नजदीकी स्टेशन से यात्रा शुरू करने का विकल्प मिलता है।

