बाजार में गिरावट के बीच इस स्मॉल कैप शेयर में लगा 5% अपर सर्किट, AI इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी दी ये बड़ी जानकारी
AI इंफ्रास्ट्रक्चर के तेजी से बढ़ते बाजार के बीच एक छोटी कंपनी ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस में कदम बढ़ाने की जानकारी दी है। कंपनी को डेटा सेंटर, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग और कूलिंग सिस्टम की बढ़ती मांग से फायदा मिलने की उम्मीद है। इसी खबर के बाद मंगलवार को शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा।

Upper Circuit Stock: मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट के बीच 235.09 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, एम्पावर इंडिया लिमिटेड (Empower India Ltd) के स्टॉक में 5% का अपर सर्किट लगा है।
शेयर में तेजी के पीछे कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी है। दरअसल Empower India ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने सस्टेनेबल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस के क्षेत्र में कदम बढ़ाया है। कंपनी को उम्मीद है कि देश में AI कंप्यूटिंग के बढ़ते इस्तेमाल से एनर्जी-एफिशिएंट डेटा सेंटर, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम और भरोसेमंद पावर इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बढ़ेगी।
IndiaAI Mission से AI इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा
भारत सरकार ने 2024 में ₹10,371.92 करोड़ के IndiaAI Mission की घोषणा की थी। इस मिशन का उद्देश्य देश में AI इकोसिस्टम को मजबूत करना है। इसके तहत कंप्यूटिंग क्षमता, डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और AI एप्लीकेशन में निवेश किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, अब तक 38,000 से ज्यादा GPUs जोड़े जा चुके हैं, जबकि सरकार ने अतिरिक्त 20,000 GPUs जोड़ने की योजना भी घोषित की है। इससे भारत में AI कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़े स्तर पर विस्तार हो रहा है।
AI बढ़ने से डेटा सेंटर और कूलिंग की मांग बढ़ेगी
AI के लिए बड़ी कंप्यूटिंग क्षमता की जरूरत होती है। इसके कारण आधुनिक डेटा सेंटर, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, पावर सिस्टम और एनर्जी-एफिशिएंट कूलिंग सॉल्यूशंस की मांग बढ़ रही है। भारत में डेटा सेंटर की क्षमता 2026 के करीब 1.6 GW से बढ़कर 2029 तक लगभग 6 GW होने का अनुमान है। यानी क्षमता करीब चार गुना तक बढ़ सकती है।
AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ कंप्यूटर और सर्वर पर काम का दबाव भी बढ़ रहा है। ऐसे में ज्यादा कंप्यूटिंग क्षमता को संभालने के लिए ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होगी, जो ज्यादा पावर इस्तेमाल किए बिना बेहतर प्रदर्शन कर सके और गर्मी को भी प्रभावी तरीके से नियंत्रित करे।
AI, क्लाउड और डिजिटलाइजेशन से लंबी अवधि का अवसर
₹10,371.92 करोड़ के IndiaAI Mission और देश में GPU क्षमता बढ़ाने की योजना से पूरे AI इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम में निवेश बढ़ने की उम्मीद है। कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ने के साथ डेटा सेंटर की जगह, बिजली, कूलिंग, कनेक्टिविटी और एनर्जी मैनेजमेंट जैसी सुविधाओं की जरूरत भी बढ़ती है।

