इन 2 डिफेंस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट बुलिश! ब्रेकआउट का मिला संकेत - चेक करें टारगेट और स्टॉप लॉस
बिजनेस टुडे के शो BTTV Pre Opening में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर के सवालों का जवाब देते हुए Coheron Brokers के आदित्य अग्रवाल ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) को डिफेंस सेक्टर का टॉप शेयर बताया है।

Defence Stocks: भारतीय शेयर बाजार में डिफेंस सेक्टर एक बार फिर निवेशकों और ट्रेडर्स का ध्यान खींच रहा है। बिजनेस टुडे के शो BTTV Pre Opening में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर के सवालों का जवाब देते हुए Coheron Brokers के आदित्य अग्रवाल ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) को डिफेंस सेक्टर का टॉप शेयर बताया है।
उनका कहना है कि कई डिफेंस शेयर लंबे समय से एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहे थे और अब ब्रेकआउट के करीब हैं। वहीं, कुछ शेयरों में यह ब्रेकआउट पहले ही देखने को मिल चुका है।
डिफेंस सेक्टर में बढ़ रही है मजबूती
अग्रवाल के मुताबिक, पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से डिफेंस सेक्टर काफी मजबूत नजर आ रहा है। उनका कहना है कि फिलहाल यह उन चुनिंदा सेक्टर्स में शामिल है जहां तकनीकी संकेत और बाजार की धारणा दोनों सकारात्मक दिखाई दे रही हैं।
आमतौर पर जब कोई सेक्टर लंबे समय तक कंसोलिडेशन में रहने के बाद ब्रेकआउट करता है, तो उसमें नई खरीदारी और अच्छी तेजी देखने को मिलती है। डिफेंस सेक्टर अभी इसी स्थिति में नजर आ रहा है।
BEL Share Price Target
आदित्य अग्रवाल ने BEL को अपनी पसंदीदा शेयरों की लिस्ट में शामिल किया है। उनके अनुसार, शेयर ने 400-405 रुपये के सपोर्ट स्तर से अच्छी वापसी की है।
उनका मानना है कि BEL आने वाले कुछ कारोबारी सत्रों में 455 रुपये तक पहुंच सकता है। मौजूदा स्तरों पर इसमें खरीदारी की जा सकती है और 424 रुपये का स्टॉप लॉस रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे शेयरों में ज्यादा अवसर होते हैं जो मजबूत सपोर्ट से उछाल दिखाकर नई तेजी की ओर बढ़ते हैं।
HAL में भी दिख रहा है मौका
मार्केट एक्सपर्ट ने डिफेंस में दूसरा शेयर HAL को चुना है। अग्रवाल का कहना है कि HAL ने अब तक कुछ दूसरे डिफेंस शेयरों की तुलना में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन यही वजह इसे एक आकर्षक अवसर बनाती है।
उनके मुताबिक, शेयर 4,480-4,490 रुपये के अहम ब्रेकआउट जोन के ऊपर बंद हुआ है। इसके बाद HAL बाजार से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
उन्होंने कहा कि निकट अवधि में HAL का भाव 4,700-4,750 रुपये तक जा सकता है। वहीं, पोजिशनल निवेशकों के लिए 4,750-4,760 रुपये का लक्ष्य संभव है। इस ट्रेड के लिए 4,440 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है।

