scorecardresearch

फ्रेश इश्यू के जरिए ₹600 करोड़ जुटाने की तैयारी! जल्द आ सकता है इस कंपनी का आईपीओ - चेक करें डिटेल्स

यह आईपीओ फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों का कॉम्बिनेशन है। फ्रेश इश्यू के जरिए कंपनी ₹600 करोड़ जुटाना चाहती है और OFS के जरिए कंपनी 0.74 करोड़ इक्विटी शेयर की पेशकश करेगी।

Advertisement

Upcoming IPO: प्राइमरी मार्केट में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए यह खबर काम की हो सकती है। दरअसल Crystal Crop Protection Ltd का आईपीओ जल्द ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुल सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने दिसंबर 2025 में सेबी के पास DRHP दाखिल किया था।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

Crystal Crop Protection IPO Details

यह आईपीओ फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों का कॉम्बिनेशन है। फ्रेश इश्यू के जरिए कंपनी ₹600 करोड़ जुटाना चाहती है और OFS के जरिए कंपनी 0.74 करोड़ इक्विटी शेयर की पेशकश करेगी। DRHP चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

हालांकि अभी तक आईपीओ का डेट, प्राइस बैंड, लॉट साइज की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस आईपीओ का रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt.Ltd. है।

कंपनी कहां करेगी आईपीओ से जुटाए पैसों का इस्तेमाल

IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी तीन मुख्य कामों में करेगी। सबसे पहले, कंपनी अपने कुछ कर्ज को चुकाने या आंशिक रूप से प्री-पेमेंट करने के लिए करीब ₹422.86 करोड़ खर्च करेगी।

इसके अलावा, अपनी सहयोगी कंपनी (Science Private Limited) के कर्ज को चुकाने के लिए लगभग ₹42.70 करोड़ देगी।

इसके अलावा बची हुई राशि का उपयोग कंपनी नए अधिग्रहण (acquisitions), रणनीतिक विस्तार (strategic initiatives) और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में करेगी।

Crystal Crop Protection Financials

कंपनी के फाइनेंशियल डेटा के मुताबिक, Crystal Crop Protection का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में मजबूत रहा है। 31 मार्च 2025 तक कंपनी की कुल आय ₹2,731.94 करोड़ रही, जो 2024 के ₹2,271.71 करोड़ से ज्यादा है। इसी तरह मुनाफा (PAT) भी बढ़कर ₹118.39 करोड़ हो गया, जो पहले ₹87.24 करोड़ था।

कंपनी की कुल संपत्ति (Assets) बढ़कर ₹3,542.90 करोड़ पहुंच गई है। EBITDA भी ₹315.28 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹209.06 करोड़ से बेहतर है। कंपनी की नेट वर्थ ₹1,600.10 करोड़ है। हालांकि, कुल कर्ज बढ़कर ₹947.02 करोड़ हो गया है। कुल मिलाकर, कंपनी की आय और मुनाफे में अच्छी बढ़त देखने को मिली है।

Crystal Crop Protection के बारे में

यह एक ऐसी कंपनी है जो खेती से जुड़े सॉल्यूशंस देती है, जिसमें एग्रोकेमिकल्स और बीज इसके मुख्य प्रोडक्ट हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में खरपतवारनाशक (herbicides), फफूंदनाशक (fungicides) और कीटनाशक (insecticides) जैसे क्रॉप प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा यह बायो-स्टिमुलेंट्स, बायो-प्रोटेक्टेंट्स, प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स, लिक्विड फर्टिलाइजर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स जैसे नेचुरल सॉल्यूशंस भी देती है। कंपनी खेतों की फसल, सब्जियों और फूलों के लिए बीज भी उपलब्ध कराती है।

advertisement

कंपनी के प्रोडक्ट खासतौर पर भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। इसके लिए मजबूत इन-हाउस रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) के साथ-साथ मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ सहयोग भी किया जाता है। Crystal Crop Protection का बिजनेस मॉडल पूरी तरह इंटीग्रेटेड है, जिसमें R&D, बीज विकास, मैन्युफैक्चरिंग और देशभर में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क शामिल है।

कंपनी के पास 174 से ज्यादा ब्रांडेड क्रॉप प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स हैं, जो अलग-अलग पैक साइज में उपलब्ध हैं और किसानों के लिए आसान बनाए गए हैं। इसका ब्रांडेड बिजनेस तेजी से बढ़ा है और कंपनी बांग्लादेश, नेपाल और अफ्रीका-एशिया के कई देशों में अपने प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट भी करती है।

बीज सेगमेंट में कंपनी के पास कॉटन, अनाज, तिलहन, चारा फसल, सब्जियां और फूलों का बड़ा पोर्टफोलियो है। इसके बीज भारत के अलावा जापान, अमेरिका और थाईलैंड जैसे देशों में भी भेजे जाते हैं।

कंपनी के पास हरियाणा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में कई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं, जहां फॉर्मुलेशन, टेक्निकल्स और बीज प्रोसेसिंग का काम होता है। हरियाणा के सोनीपत में इसका R&D सेंटर भी है। 30 सितंबर 2025 तक कंपनी की फॉर्मुलेशन मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 75,962 MT और टेक्निकल्स की क्षमता 3,456 MT थी।

advertisement

Crystal Crop Protection का देशभर में मजबूत नेटवर्क है, जिसमें 13,000 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स और 36 डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर शामिल हैं, जिससे कंपनी अपने प्रोडक्ट्स किसानों तक तेजी से पहुंचा पाती है।

अक्षय कुमार को बनाया नया ब्रांड एंबेसडर

कंपनी ने अभिनेता अक्षय कुमार को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस साझेदारी के साथ कंपनी ने अपना पहला नेशनल ब्रांड कैंपेन भी लॉन्च किया है, जिसका नाम है 'देश का किसान, देश का असली हीरो'. इस कैंपेन के जरिए कंपनी किसानों की मेहनत और उनकी अहम भूमिका को सम्मान देने पर फोकस कर रही है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।