
Brightcom Group के शेयरों में तेजी, 5 सत्रों में 27% ऊपर; सुनिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Brightcom Group Limited के शेयरों में एक बार फिर मल्टीबैगर टैग हासिल करने के लिए तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार की बात करें तो स्टॉक 5% उछलकर 20.61 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर पहुंच गया, लगातार पांचवें दिन इस स्टॉक में तेजी देखी जा रही है। पांच सेशन्स में ये शेयर 27.46% चढ़ा है।

Brightcom Group के शेयरों में एक बार फिर मल्टीबैगर टैग हासिल करने के लिए तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार की बात करें तो स्टॉक 5% उछलकर 20.61 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर पहुंच गया, लगातार पांचवें दिन इस स्टॉक में तेजी देखी जा रही है। पांच सेशन्स में ये शेयर 27.46% चढ़ा है। ब्राइटकॉम, जो इस साल अप्रैल के आखिरी में पेनी स्टॉक में बदल गया था, अपने एक साल के निचले स्तर 9.27 रुपये से 122% उछला है। वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजों के बाद शेयर की कीमत में तेजी से बदलाव हो रहा है। फिर भी, साल-दर-साल यानि YTD आधार पर देखें तो स्टॉक में 29.30% और एक साल में करीब 64% की गिरावट आई है। वहीं दिग्गज निवेशक Shankar Sharma के समर्थित शेयर ब्राइटकॉम पिछले पांच सालों में 910% उछला है। मार्च 2023 तक, शंकर शर्मा की कंपनी में 1.24% हिस्सेदारी है।
Also Read: Dollar के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत, 5 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचे भाव
यानि एक्सपर्ट की मानें तो आने वाले दिनों में ब्राइटकॉम के शेयरों में और तेजी देखी जा सकती है। इसके रिजल्ट्स को देखें तो कंपनी की नेट सेल्स में साल दर साल के आधार पर 19 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं कंपनी के प्रॉफिट में 2,936 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल इसी क्वार्टर में मुनाफा महज 14 लाख था जो अब बढ़कर 4.25 करोड़ हो गया है। वहीं एबिटा में भी 300 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, निवेशकों को इस स्टॉक में निवेश करने से पहले निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि बाजार नियामक सेबी ने इस एड-टेक फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया हुआ है और कंपनी पर शेयरहोल्डिंग पैटर्न में गड़बड़ी और गलत फाइलिंग के बारे में टिप्पणियां की है। अगर टेक्निकल चार्ट के मोर्चे पर देखें तो, दो विश्लेषकों ने कहा कि काउंटर हाल के दिनों में जरूरत से ज्यादा अस्थिर और अनिश्चित रहा है।

Prabhudas Liladhar में वाइस प्रेसिडेंट-टेक्निकल रिसर्च Vaishali Parekh ने कहा, 'स्टॉक में अनियमित मूवमेंट दिख रहा है। यह ज्यादातर ऑपरेटर के जरिए संचालित टाइप स्टॉक है। एंजेल वन के सीनियर एनालिस्ट- टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च Osho Krishnan ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि नियमित सर्किट मूवमेंट के साथ स्टॉक बहुत अस्थिर है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि जिन निवेशकों ने ब्राइटकॉम के शेयरों में निवेश किया हुआ है उनको क्या करना चाहिए? क्या वो सेल करें या होल्ड। तो इसका जवाब सुनिए
Also Read: RaghuRam Rajan के GDP वाले बयान पर क्यों मचा है बवाल?
Tips2trades के AR Ramachandran ने कहना है कि, ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर की कीमत में तेजी है, लेकिन ओवरबॉट भी है और रेग्युलर चार्ट पर अब 21.20 रुपये पर रजिस्टेंस है। निवेशकों को मौजूदा स्तर पर मुनाफावसूली करनी चाहिए क्योंकि 19 रुपये के सपोर्ट के नीचे ले जाते हुए 14.50 रुपये के लेवल पर देखा जा सकता है। ब्राइटकॉम ग्रुप की बात करें तो ये दुनिया भर में मुख्य रूप से डिजिटल ईको-सिस्टम में एड-टेक, न्यू मीडिया और IoT यानि इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित बिजनेस में डील करता है। ब्राइटकॉम का कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिविजन IoT पर केंद्रित है। कंपनी की यूएस, इज़राइल, लैटिन अमेरिका एमई, पश्चिमी यूरोप और एशिया प्रशांत क्षेत्रों में मौजूदगी है।


