scorecardresearch

मल्टीबैगर डिफेंस कंपनी ने निवेशकों को दिया ये बड़ा अपडेट! 1 साल में शेयर दे चुका है 120% का बंपर रिटर्न

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि 6 जुलाई 2026 को जारी किए गए बोर्ड मीटिंग के नतीजों में संशोधन (Corrigendum) जारी किया है। कंपनी ने बताया कि पहले जारी दस्तावेज में कुछ अनजाने में हुई त्रुटियों को ठीक किया गया है। इसके तहत संशोधित Annexure-I, II, III और IV जारी किए गए हैं। 

Advertisement

Defence Stock: एक साल में 120% का मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली डिफेंस कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते शनिवार को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी दी। 

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि 6 जुलाई 2026 को जारी किए गए बोर्ड मीटिंग के नतीजों में संशोधन (Corrigendum) जारी किया है। कंपनी ने बताया कि पहले जारी दस्तावेज में कुछ अनजाने में हुई त्रुटियों को ठीक किया गया है। इसके तहत संशोधित Annexure-I, II, III और IV जारी किए गए हैं। 

advertisement

इन बदलावों के बाद कंपनी अब 2,28,30,902 इक्विटी शेयर प्रेफरेंशियल आधार पर जारी करेगी, जिससे 951.13 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी 5,69,15,380 कन्वर्टिबल इक्विटी वारंट भी जारी करेगी, जिनके जरिए 2,371.09 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। यानी संशोधन के बाद प्रेफरेंशियल इश्यू के तहत शेयर और वारंट जारी करने का डिटेल अपडेट किया गया है।

Apollo Micro Systems Share Price

कंपनी का शेयर आज सुबह 9:17 बजे तक बीएसई पर 0.94% या 3.85 रुपये गिरकर 405 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर शेयर 0.70% या 2.85 रुपये गिरकर 406 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Premier Explosives की 41.33% हिस्सेदारी खरीदेगी कंपनी

हाल ही में कंपनी ने अपने एक फाइलिंग में बताया था कि उसने Premier Explosives Ltd के प्रमोटरों की 41.33% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक निश्चित शेयर खरीद समझौता (Share Purchase Agreement) किया है।

यह पूरी तरह कैश डील होगी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,550 करोड़ रुपये है। 41 साल पुरानी Apollo Micro Systems रक्षा क्षेत्र के लिए एडवांस इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रो-मैकेनिकल और इंजीनियरिंग सिस्टम बनाती है, जबकि Premier Explosives हाई एनर्जी मटेरियल, रॉकेट मोटर, डिफेंस और एयरोस्पेस के लिए काउंटरमेजर्स तथा गोला-बारूद (Munitions) के कारोबार में है।

यह डील दिसंबर 2026 (तीसरी तिमाही) तक पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि इसके लिए नियामकीय मंजूरी और शेयरधारकों की स्वीकृति समेत अन्य शर्तें पूरी करनी होंगी। डील पूरा होने के बाद Premier Explosives, Apollo Micro Systems के तहत काम करेगी, लेकिन अपना मौजूदा ब्रांड बरकरार रखेगी।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।