scorecardresearch

IPO लिस्टिंग के कुछ ही दिनों बाद 1:10 स्टॉक स्प्लिट का बड़ा ऐलान! शुरुआती कारोबार में 2% उछला स्टॉक - डिटेल्स

कंपनी ने बीते शुक्रवार को कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट की जानकारी दी थी। 10 जुलाई की अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया था कि उसके बोर्ड मेंबर्स ने 1:10 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट करने की मंजूरी दी है।

Advertisement
AI Generated Image

Stock on Radar: कॉरडेलिया क्रूज़ (Cordelia Cruises) चलाने वाली कंपनी वॉटरवेज लीजर टूरिज्म लिमिटेड (Waterways Leisure Tourism) का स्टॉक आज निवेशकों के रडार पर है। आज सुबह 9:19 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.16% या 18.60 रुपये की तेजी के साथ 880.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 1.75% या 15.05 रुपये चढ़कर 877.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

advertisement

दरअसल कंपनी ने बीते शुक्रवार को कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट की जानकारी दी थी। 10 जुलाई की अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया था कि उसके बोर्ड मेंबर्स ने 1:10 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट करने की मंजूरी दी है।

इसका मतलब 10 रुपये के मौजूदा फेस वैल्यू वाला 1 इक्विटी शेयर अब 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 10 इक्विटी शेयरों में टूटेगा। कंपनी ने बताया है कि शेयरधारकों की मंजूरी और जरूरी नियामकीय (Regulatory) अनुमतियां मिलने के बाद यह प्रक्रिया करीब 3 महीने के भीतर पूरी होने की उम्मीद है।

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि अभी शेयर स्प्लिट से पहले कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी (Authorised Share Capital) 100.05 करोड़ रुपये है, जिसमें 10,00,50,000 इक्विटी शेयर शामिल हैं और प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। 

शेयर स्प्लिट के बाद अधिकृत शेयर पूंजी 100.05 करोड़ रुपये ही रहेगी, लेकिन अब इसमें 1,00,05,00,000 इक्विटी शेयर होंगे और प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 1 रुपये होगा। वहीं, कंपनी की जारी, सब्सक्राइब्ड और पेड-अप शेयर पूंजी (Issued, Subscribed and Paid-up Capital) 72.39 करोड़ रुपये ही रहेगी। 

हालांकि, शेयरों की संख्या 7,23,94,543 से बढ़कर 72,39,45,430 हो जाएगी, क्योंकि प्रत्येक 10 रुपये के एक शेयर को 1-1 रुपये के 10 शेयरों में विभाजित (Split) किया जा रहा है। 

1 जुलाई को 16% डिस्काउंट पर हुई थी शेयर की लिस्टिंग

कंपनी का शेयर हाल ही मं 1 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ है। यह शेयर अपने IPO प्राइस से करीब 16% के डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुआ था। एनएसई पर शेयर 681 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि IPO का ऊपरी प्राइस बैंड 808 रुपये था। वहीं, बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 690 रुपये पर हुई, जो IPO कीमत से करीब 14.6% कम है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।