scorecardresearch

Airbus-Boeing के ऑर्डर से इन भारतीय शेयरों में तूफानी तेजी! क्या अभी भी बचा है कमाई का मौका?

भारतीय शेयर बाजार में एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनियां निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रही हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, Airbus और Boeing की भारत से बढ़ती खरीदारी के चलते 10 प्रमुख सप्लायर कंपनियों के शेयर इस साल औसतन 123% चढ़े हैं।

Advertisement
AI Generated Image

भारतीय शेयर बाजार में इस साल कुछ ऐसी कंपनियों ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है, जिनके नाम आम निवेशकों को ज्यादा पता नहीं था। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की दो बड़ी विमान निर्माता कंपनियों Airbus और Boeing की भारत से बढ़ती खरीदारी ने एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनियों की किस्मत बदल दी है।

advertisement

इस सेक्टर की 10 बड़ी सप्लायर कंपनियों के शेयरों में इस साल अब तक औसतन 123% की तेजी आई है। वहीं, इसी दौरान बेंचमार्क Nifty 50 करीब 3% गिरा है।

किन कंपनियों के शेयरों में आई जबरदस्त तेजी?

इन कंपनियों में Sansera Engineering, Aequs और Azad Engineering जैसे नाम शामिल हैं। कुछ शेयर इस साल अपने शुरुआती स्तर के चार गुने तक पहुंच गए हैं।

इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह ग्लोबल एयरोस्पेस सप्लाई चेन का भारत की तरफ बढ़ना है। Airbus और Boeing अब भारत से ज्यादा विमान उपकरण और कलपुर्जे खरीद रही हैं।

ब्लूमबर्ग ने Invesco के फंड मैनेजर शेखर संबशिवन के हवाले से बताया कि पहले विमान निर्माता कंपनियां सप्लाई के लिए यूरोप पर ज्यादा निर्भर थीं, लेकिन अब भारत की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। कुछ साल पहले Airbus और Boeing को सप्लाई करने वाली गिनी-चुनी भारतीय कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड थीं। आज इनकी संख्या एक दर्जन से ज्यादा है।

भारत से करीब 3 अरब डॉलर की खरीदारी

Airbus की भारत से सालाना खरीदारी 2019 के करीब 50 करोड़ डॉलर से बढ़कर 1.5 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है। कंपनी को उम्मीद है कि दशक खत्म होने से पहले यह आंकड़ा 2 अरब डॉलर पार कर जाएगा।

Airbus के भारत में करीब 100 सप्लायर हैं, जो विमान के दरवाजों से लेकर हेलीकॉप्टर की बॉडी और दूसरे जरूरी उपकरण बनाते हैं।

वहीं, Boeing की भारत से सालाना खरीदारी 1.4 अरब डॉलर से ज्यादा हो चुकी है। पिछले पांच वर्षों में इसमें करीब 50% की बढ़ोतरी हुई है। दोनों कंपनियां मिलकर भारत से सालाना करीब 3 अरब डॉलर की खरीदारी कर रही हैं।

इन शेयरों में आगे कितनी तेजी की उम्मीद?

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, एनालिस्ट के औसत टारगेट प्राइस के आधार पर Aequs के शेयर में अगले 12 महीनों में 16% से ज्यादा और Azad Engineering में करीब 14% तेजी की संभावना है।

भारत सरकार भी एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे रही है। कुछ कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी में छूट और मैन्युफैक्चरिंग में 100% विदेशी निवेश की अनुमति से कंपनियों को फायदा मिल रहा है।

Aerospace India Association का टारगेट अगले 10 साल में ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की हिस्सेदारी मौजूदा करीब 1% से बढ़ाकर 10% करना है।

advertisement

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।