scorecardresearch

Bank Holiday List July 2026: कुल 12 दिन बैंक रहेगा बंद! जानें कब-कब और कहां रहेगी छुट्टी?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होती हैं, जबकि कुछ छुट्टियां राज्यों के हिसाब से होती हैं।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार जुलाई 2026 में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार समेत कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।
  • मिजोरम, मेघालय, ओडिशा, मणिपुर, उत्तराखंड, सिक्किम और त्रिपुरा में स्थानीय त्योहारों के कारण अलग-अलग तारीखों पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
  • बैंक बंद रहने के बावजूद UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

Bank Holiday List July 2026: जुलाई का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने कुल (रविवार और दूसरा और चौथा शनिवार मिलाकर) 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होती हैं, जबकि कुछ छुट्टियां राज्यों के हिसाब से होती हैं।

advertisement

जुलाई में बैंक कब-कब बंद रहेंगे?

देशभर में बैंक इन तारीखों पर बंद रहेंगे । 

  • 5 जुलाई 2026
  • 11 जुलाई 2026
  • 12 जुलाई 2026
  • 25 जुलाई 2026
  • 26 जुलाई 2026

इसके अलावा हर रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं।

राज्य के हिसाब से बैंक की छुट्टियां

इन राज्यों में अलग-अलग त्योहारों और स्थानीय अवसरों के कारण बैंक इन तारीखों पर बंद रहेंगे:

  • मिजोरम – 6 जुलाई 2026 (एमएचआईपी दिवस)
  • मेघालय – 9 जुलाई 2026 (बेहदिनखलम)
  • मेघालय – 17 जुलाई 2026 (यू तिरोत सिंह दिवस)
  • ओडिशा – 16 जुलाई 2026 (रथ यात्रा)
  • मणिपुर – 16 जुलाई 2026 (रथ यात्रा)
  • उत्तराखंड – 16 जुलाई 2026 (हरेला पर्व)
  • सिक्किम – 18 जुलाई 2026 (द्रुक्पा त्शेची)
  • त्रिपुरा – 22 जुलाई 2026 (खारची पूजा)

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टी लिस्ट में राज्यों के स्थानीय त्योहार और कार्यक्रम शामिल होते हैं, इसलिए जरूरी नहीं कि पूरे देश में एक ही दिन बैंक बंद हों। इसी वजह से अलग-अलग राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

ये सर्विस रहती हैं ओपन

छुट्टियों के दौरान भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सामान्य रूप से काम करती रहती हैं, जिससे लोग अपने जरूरी काम घर बैठे कर सकते हैं। इसके साथ ही ATM सेवाएं भी चालू रहती हैं, हालांकि कभी-कभी ज्यादा इस्तेमाल या कैश खत्म होने की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है।

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है जैसे चेक जमा करना, लोन के कागज, अकाउंट अपडेट या कैश ट्रांजैक्शन, तो बेहतर होगा कि आप पहले से योजना बना लें। क्योंकि इन छुट्टियों के दौरान बैंक की ब्रांच बंद रहती हैं और काम रुक सकता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।