scorecardresearch
Advertisement

शिक्षामित्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मानदेय ₹10,000 से बढ़कर ₹18,000 हुआ, 5 लाख की स्वास्थ्य सुविधा भी मिलेगी

शिक्षामित्रों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही अनुदेशकों का मानदेय भी 9 हजार रुपये से बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। सरकार ने शिक्षामित्रों शिक्षकों प्रधानाचार्यों रसोइयों और अनुदेशकों को 5 लाख रुपये सालाना कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने की भी तैयारी की है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लागू की गई National Education Policy के तहत बच्चों को Learning by Doing के जरिए बेहतर शिक्षा और स्किल से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।