scorecardresearch
Advertisement

बाजार गिरा तो SIP बंद कर दें? करोड़ों निवेशकों के लिए एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच म्यूचुअल फंड SIP निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। पिछले 6 महीने से 2 साल के दौरान निवेश शुरू करने वाले कई निवेशक उम्मीद के मुताबिक रिटर्न नहीं मिलने से परेशान हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या SIP बंद कर देनी चाहिए या निवेश जारी रखना चाहिए? वैल्यू रिसर्च के धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बाजार में गिरावट के दौरान निवेशकों को क्या रणनीति अपनानी चाहिए और लंबी अवधि में SIP कैसे बड़ी पूंजी बनाने में मदद कर सकती है। जानिए क्यों ऐसे समय में धैर्य रखना जरूरी है और जल्दबाजी में पैसा निकालना नुकसानदायक हो सकता है। Disclaimer: ये वीडियो सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।