scorecardresearch

इंफोसिस की बढ़ीं मुश्किलें! कमाई का अनुमान घटते ही 4 ब्रोकरेज ने डाउनग्रेड की रेटिंग, शेयरों में भारी गिरावट

ब्लूमबर्ग के रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी द्वारा कमाई का अनुमान घटाने के बाद बीते सोमवार को कम से कम चार एनालिस्ट ने कंपनी की रेटिंग डाउनग्रेड कर दी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से कारोबार पर पड़ने वाले असर को लेकर भी चिंता बढ़ रही है।

Advertisement

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपनी कमाई का अनुमान घटा दिया है।

ब्लूमबर्ग के रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी द्वारा कमाई का अनुमान घटाने के बाद बीते सोमवार को कम से कम चार एनालिस्ट ने कंपनी की रेटिंग डाउनग्रेड कर दी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से कारोबार पर पड़ने वाले असर को लेकर भी चिंता बढ़ रही है।

advertisement

फिलहाल कंपनी का शेयर आज सुबह 10:41 बजे तक 2.21% या 25.75 रुपये गिरकर 1,140.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 2.10% या 24.50 रुपये गिरकर 1140.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

किन ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग?

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को एक्सिस कैपिटल, अरिहंत कैपिटल मार्केट्स और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज उन ब्रोकरेज में शामिल रहे, जिन्होंने इंफोसिस की रेटिंग घटाई।

इससे पहले वीकेंड में तीन अन्य ब्रोकरेज ने भी कंपनी को लेकर अपनी सिफारिश कमजोर की थी। इसके बाद इंफोसिस की औसत एनालिस्ट रेटिंग 5 में से घटकर 3.7 रह गई है। यह जनवरी 2024 के बाद सबसे निचला स्तर है।

कंपनी ने क्यों घटाया कमाई का अनुमान?

इंफोसिस ने बीते शुक्रवार देर शाम बताया कि मार्च 2027 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में उसकी आय स्थिर मुद्रा विनिमय दर के आधार पर सिर्फ 1 से 2 फीसदी बढ़ सकती है। इससे पहले एनालिस्ट को 2 फीसदी से कुछ ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद थी।

कंपनी का अनुमान घटाना इस बात का संकेत है कि आईटी सर्विस पर कंपनियों का खर्च अभी व्यापक स्तर पर नहीं सुधरा है। भारत की 280 अरब डॉलर से ज्यादा की सॉफ्टवेयर सर्विस इंडस्ट्री पहले से सुस्ती का सामना कर रही है। ईरान संघर्ष जैसे भू-राजनीतिक संकट, ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और ऊंची महंगाई के बीच कई कंपनियां अपने टेक्नोलॉजी बजट पर खर्च सीमित रख रही हैं।

इंफोसिस के शेयरों का क्या हाल?

इंफोसिस के शेयर इस साल अब तक 28 फीसदी गिर चुके हैं। निवेशकों को चिंता है कि कंपनी एआई से पैदा होने वाले बदलावों का मुकाबला किस तरह करेगी।

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में इन्फोसिस का शेयर करीब 3 फीसदी गिरकर 1,132.20 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, 44 एनालिस्ट के अनुमानों के आधार पर शेयर का औसत टारगेट प्राइस 1,200 रुपये है।

क्या आईटी सेक्टर की रिकवरी पर लगेगा ब्रेक?

इंफोसिस की रेटिंग में कटौती ऐसे समय हुई है, जब भारतीय आईटी शेयरों में सुधार के शुरुआती संकेत मिल रहे थे। निफ्टी आईटी इंडेक्स जुलाई के बाद अपना सबसे अच्छा महीना दर्ज करने की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, दुनिया भर में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए बढ़ते कर्ज और आईटी कंपनियों के कारोबार पर एआई के संभावित असर को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।

advertisement

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।