scorecardresearch

म्यूचुअल फंड Videos

Advertisement

SIP से हर महीने बाजार में आ रहे ₹40,000 करोड़! विदेशी निवेशकों को फायदा या भारतीय बाजार की बढ़ती ताकत?

भारतीय शेयर बाजार में हर महीने करीब ₹30,000 से ₹40,000 करोड़ की SIP को लेकर नई बहस छिड़ी है। क्या घरेलू निवेशकों का पैसा विदेशी निवेशकों यानी FII को बाजार से आसानी से बाहर निकलने में मदद कर रहा है? इस सवाल पर एक्सपर्ट ने अपनी राय रखी है। उनके मुताबिक, भारतीय निवेशकों का इक्विटी मार्केट में बढ़ता निवेश देश की अर्थव्यवस्था और लंबी अवधि की ग्रोथ पर भरोसे को दिखाता है। बैंक डिपॉजिट और रियल एस्टेट से पैसा वित्तीय निवेश की ओर बढ़ना भी एक सकारात्मक बदलाव है। जानिए SIP और FII की बिकवाली पर एक्सपर्ट ने क्या कहा।

बाजार गिरा तो SIP बंद कर दें? करोड़ों निवेशकों के लिए एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच म्यूचुअल फंड SIP निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। पिछले 6 महीने से 2 साल के दौरान निवेश शुरू करने वाले कई निवेशक उम्मीद के मुताबिक रिटर्न नहीं मिलने से परेशान हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या SIP बंद कर देनी चाहिए या निवेश जारी रखना चाहिए? वैल्यू रिसर्च के धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बाजार में गिरावट के दौरान निवेशकों को क्या रणनीति अपनानी चाहिए और लंबी अवधि में SIP कैसे बड़ी पूंजी बनाने में मदद कर सकती है। जानिए क्यों ऐसे समय में धैर्य रखना जरूरी है और जल्दबाजी में पैसा निकालना नुकसानदायक हो सकता है। Disclaimer: ये वीडियो सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

₹10 लाख म्यूचुअल फंड में कैसे करें निवेश? जानिए SIP और डायवर्सिफिकेशन की क्या हो रणनीति

Mutual Fund में ₹10 लाख निवेश करने की सोच रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि पैसा कहां लगाएं? Mid Cap, Small Cap या Multi Cap में से कौन सा विकल्प बेहतर हो सकता है? Investyad के फाउंडर शरद टंडन ने रिटेल निवेशकों के लिए खास रणनीति बताई है। उनके मुताबिक, अगर निवेश का लक्ष्य 5 साल से ज्यादा का है, तो कुछ खास फंड कैटेगरी पर ध्यान दिया जा सकता है। हालांकि, निवेश शुरू करने से पहले इमरजेंसी फंड और टर्म इंश्योरेंस होना भी जरूरी है। जानिए एक्सपर्ट की राय, सही फंड मैनेजर चुनने का तरीका और लंबी अवधि में वेल्थ बनाने की रणनीति।

advertisement

शुरुआती निवेशक कितने रुपये से शुरू करें SIP? एक्सपर्ट से जानिए कितना पूरी डिटेल

म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू करने के लिए बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती। ₹100 से भी SIP शुरू की जा सकती है। इस वीडियो में समझिए कि शुरुआत कितनी रकम से करनी चाहिए, 50-30-20 का बजट फॉर्मूला कैसे मदद कर सकता है और इमरजेंसी फंड व SIP के बीच पैसे को कैसे बांटें। साथ ही जानिए कि लंबे समय में 20,000 रुपये की मासिक SIP से कितना कॉर्पस बन सकता है और 12% के अनुमानित रिटर्न पर निवेश का असर क्या हो सकता है। ध्यान रखें, म्यूचुअल फंड रिटर्न बाजार से जुड़े होते हैं और गारंटीड नहीं होते।