scorecardresearch
Advertisement

SIP से हर महीने बाजार में आ रहे ₹40,000 करोड़! विदेशी निवेशकों को फायदा या भारतीय बाजार की बढ़ती ताकत?

भारतीय शेयर बाजार में हर महीने करीब ₹30,000 से ₹40,000 करोड़ की SIP को लेकर नई बहस छिड़ी है। क्या घरेलू निवेशकों का पैसा विदेशी निवेशकों यानी FII को बाजार से आसानी से बाहर निकलने में मदद कर रहा है? इस सवाल पर एक्सपर्ट ने अपनी राय रखी है। उनके मुताबिक, भारतीय निवेशकों का इक्विटी मार्केट में बढ़ता निवेश देश की अर्थव्यवस्था और लंबी अवधि की ग्रोथ पर भरोसे को दिखाता है। बैंक डिपॉजिट और रियल एस्टेट से पैसा वित्तीय निवेश की ओर बढ़ना भी एक सकारात्मक बदलाव है। जानिए SIP और FII की बिकवाली पर एक्सपर्ट ने क्या कहा।