
Mahindra Scorpio N Edition One की पहली झलक! नई ग्रिल और लग्जरी केबिन के साथ मिल सकते हैं ये खास फीचर्स
Mahindra Scorpio N खरीदने की सोच रहे हैं तो इसका नया स्पेशल एडिशन आपका ध्यान खींच सकता है। Scorpio N Edition One लॉन्च से पहले ही डीलरशिप यार्ड में नजर आया है। ब्लैक एक्सटीरियर और वाइन-रेड इंटीरियर के साथ इसमें कई बदलाव देखने को मिले हैं। जानिए मौजूदा मॉडल से यह कितना अलग है और इसमें कौन-से फीचर्स मिल सकते हैं।

In Short
- Mahindra Scorpio N Edition One डीलरशिप यार्ड में बिना कवर के नजर आया।
- नई हॉरिजॉन्टल ग्रिल, ब्लैक एक्सटीरियर और वाइन-रेड इंटीरियर इसकी खासियत हैं।
- वेंटिलेटेड सीट्स मिलने की उम्मीद, लेकिन कीमत और लॉन्च डेट की पुष्टि बाकी।
Mahindra की लोकप्रिय SUV Scorpio N का नया स्पेशल एडिशन Scorpio N Edition One लॉन्च से पहले ही सामने आ गया है। इस कार को एक डीलरशिप यार्ड में बिना किसी कवर के देखा गया है। नई Scorpio N Edition One में कई खास बदलाव नजर आए हैं। इनमें नई फ्रंट ग्रिल, ब्लैक एक्सटीरियर और वाइन-रेड इंटीरियर शामिल हैं। कंपनी ने अगस्त 2026 में Scorpio N के फीचर्स में कई बदलाव किए थे और अब इसका नया स्पेशल एडिशन सामने आया है।
नए Edition One का एक्सटीरियर कितना अलग?

Mahindra Scorpio N Edition One ब्लैक कलर में नजर आई है। इसके फ्रंट में सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। मौजूदा Scorpio N की वर्टिकल ग्रिल की जगह नई हॉरिजॉन्टल ब्लैक ग्रिल दी गई है। इसमें छोटे मेटैलिक इंसर्ट भी नजर आते हैं।
कार के फ्रंट में Mahindra का Twin Peaks लोगो मौजूद है। इसके अलावा LED हेडलैंप, DRLs और बोनट का डिजाइन पहले जैसा ही है।
कार के फ्रंट डोर और पीछे के पिलर पर Edition One की बैजिंग दी गई है। इसमें डार्क अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और साइड स्टेप्स भी देखने को मिलते हैं।

वाइन-रेड इंटीरियर बना सबसे बड़ा आकर्षण

Scorpio N Edition One का सबसे खास बदलाव इसके केबिन में देखने को मिलता है। इसमें डार्क वाइन-रेड कलर की सीटें, डैशबोर्ड और डोर पैड्स दिए गए हैं।
सीटों पर खास स्टिचिंग और परफोरेटेड डिजाइन मिलता है। वहीं, एयर वेंट्स, डोर हैंडल और सेंटर कंसोल के आसपास मेटैलिक फिनिश दी गई है।
दूसरी रो में बेंच सीट और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए AC वेंट्स भी मौजूद हैं।
फीचर्स और इंजन में क्या मिलेगा?
सामने आई Scorpio N Edition One में पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और ऑटोमैटिक गियर सिलेक्टर दिखाई देते हैं। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलने की भी उम्मीद है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हाल ही में अपडेट हुई Scorpio N में 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल किया गया था। चुनिंदा टॉप वेरिएंट्स में 540-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Scorpio N में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इनमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उपलब्ध हैं। Edition One भी मैनुअल और ऑोमैटिक दोनों विकल्पों में आ सकता है।
कितनी हो सकती है कीमत?
Mahindra Scorpio N के मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹13.69 लाख से ₹25.49 लाख के बीच है। हालांकि, Edition One की कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

