NFO Alert: डिफेंस सेक्टर पर दांव लगाने का नया मौका, Mirae Asset ने लॉन्च किया Defence ETF FOF - आज से खुला एनएफओ
आज मिराए एसेट म्यूचुअल फंड ने भारत के डिफेंस सेक्टर पर फोकस करने वाली म्यूचुअल फंड स्कीम Mirae Asset BSE India Defence ETF FOF लॉन्च किया है जिसका न्यू फंड ऑफर (NFO) आज से खुल गया है। निवेशक इसे 16 फरवरी तक सब्सक्राइब कर सकते हैं।

NFO Alert: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इंवेस्टमेंट का नया ऑप्शन सामने आया है। कल ही बजट में वित्त मंत्री ने भारत के डिफेंस सेक्टर के लिए 15% ज्यादा एलोकेशन बढ़ाया है।
अब आज मिराए एसेट म्यूचुअल फंड ने भारत के डिफेंस सेक्टर पर फोकस करने वाली म्यूचुअल फंड स्कीम Mirae Asset BSE India Defence ETF FOF लॉन्च किया है जिसका न्यू फंड ऑफर (NFO) आज से खुल गया है। निवेशक इसे 16 फरवरी तक सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Mirae Asset BSE India Defence ETF FOF के बारे में
मीराए एसेट बीएसई इंडिया डिफेंस ईटीएफ की यूनिट्स में निवेश करने वाली एक ओपन-एंडेड फंड ऑफ फंड स्कीम है। यह स्कीम Mirae Asset Mutual Fund द्वारा प्रबंधित Mirae Asset BSE India Defence ETF की यूनिट्स में निवेश करेगी। इसके अलावा, नियमों के अनुसार स्कीम डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में भी निवेश कर सकती है, जिनमें ट्राई-पार्टी रेपो (Tri Party REPO) शामिल हैं।
मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में कमर्शियल पेपर, कमर्शियल बिल, ट्रेजरी बिल, एक साल तक के बचे अवधि वाली सरकारी प्रतिभूतियां, कॉल या नोटिस मनी, सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉज़िट, यूज़ेंस बिल और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा समय-समय पर निर्धारित अन्य समान साधन शामिल होंगे।
न्यूनतम निवेश और बेंचमार्क
इस फंड में निवेशक 100 रुपये से SIP और न्यूनतम 5000 रुपये से LumpSum निवेश कर सकते हैं। एकता गाला और अक्षय उदेशी इस फंड के फंड मैनेजर होंगे और इसका बेंचमार्क BSE India Defence Total Return Index है।
म्यूचुअल फंड के दस्तावेजों के मुताबिक इस स्कीम में निवेश के लिए कम से कम 5 साल या उससे ज्यादा का समय रखने की सलाह दी गई है।
किन निवेशकों के लिए अच्छा है ये फंड?
Mirae Asset BSE India Defence ETF FOF उन निवेशकों के लिए अच्छा है जो लंबी अवधि में पूंजी बढ़ाना या इनकम जनरेट करना चाहते हैं। यह स्कीम मुख्य रूप से Mirae Asset BSE India Defence ETF की यूनिट्स में निवेश करती है, यानी इसका फोकस डिफेंस सेक्टर से जुड़े शेयरों पर ही रहेगा।

