scorecardresearch

निवेश का बड़ा मौका! JioBlackRock Large Cap Fund का एनएफओ आज से खुला - लॉन्ग टर्म के लिए हो सकता है बढ़िया ऑप्शन

यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जो मुख्य रूप से लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करेगी और ब्लैकरॉक के Systematic Active Equities (SAE) मॉडल पर आधारित होगी। इसका लक्ष्य BSE 100 Index (TRI) से बेहतर रिटर्न देना है और इसके लिए फंड टॉप 250 कंपनियों के यूनिवर्स से स्टॉक्स चुनेगा।

Advertisement

In Short

  • Jio BlackRock Large Cap Fund का NFO 7 अप्रैल तक खुला है, निवेशकों के लिए सीमित समय का मौका।
  • फंड का लक्ष्य BSE 100 TRI से बेहतर रिटर्न देना है, AI और डेटा आधारित निवेश रणनीति पर फोकस।
  • लंबी अवधि के निवेश के लिए 'कोर पोर्टफोलियो' विकल्प के रूप में पेश किया गया है।

NFO Alert: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक के 50:50 जॉइंट वेंचर जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के नए फंड, JioBlackRock Large Cap Fund का न्यू फंड ऑफर (NFO) आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस एनएफओ 7 अप्रैल तक खुला रहेगा।

यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जो मुख्य रूप से लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करेगी और ब्लैकरॉक के Systematic Active Equities (SAE) मॉडल पर आधारित होगी। इसका लक्ष्य BSE 100 Index (TRI) से बेहतर रिटर्न देना है और इसके लिए फंड टॉप 250 कंपनियों के यूनिवर्स से स्टॉक्स चुनेगा।

advertisement

लंबे निवेश के लिए ‘कोर’ विकल्प

कंपनी के मुताबिक, यह फंड उन निवेशकों के लिए तैयार किया गया है जो भारत की बड़ी और स्थापित कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी बढ़ाना चाहते हैं। ऐसे बिजनेस जिनकी गवर्नेंस मजबूत हो, मॉडल टिकाऊ हो और जो अलग-अलग मार्केट साइकिल में भी कमाई बढ़ा सकें- उन्हें फंड का फोकस बनाया जाएगा।

लार्ज कैप शेयरों को लंबे समय से स्थिरता और ग्रोथ के संतुलन के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि यह फंड निवेशकों के पोर्टफोलियो में “कोर एलोकेशन” की भूमिका निभाने की कोशिश करेगा।

इसके अलावा, निवेश के फैसलों में डेटा और टेक्नोलॉजी की बड़ी भूमिका होगी। रियल-टाइम डेटा, AI और एडवांस एनालिटिक्स के जरिए बाजार के संकेतों को समझकर निवेश रणनीति बनाई जाएगी। कंपनी का कहना है कि सोशल मीडिया से लेकर जॉब डेटा तक, अलग-अलग स्रोतों से जानकारी लेकर उसे निवेश योग्य इनसाइट में बदला जाएगा।

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के CIO ऋषि कोहली ने कहा कि लार्ज कैप इक्विटी लंबे समय में वेल्थ क्रिएशन का अहम हिस्सा होती है। यह फंड निवेशकों को भारत की अग्रणी कंपनियों में अनुशासित और विविध निवेश का मौका देगा। हमारा फोकस लगातार प्रदर्शन, पोर्टफोलियो की गुणवत्ता और लॉन्ग-टर्म कंपाउंडिंग पर रहेगा।

Jio BlackRock Asset Management Private Limited के बारे में

जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (JBAMPL) एक जॉइंट वेंचर है, जिसमें जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक इंक. की 50-50 हिस्सेदारी है। यह कंपनी ब्लैकरॉक की ग्लोबल निवेश विशेषज्ञता और एडवांस रिस्क मैनेजमेंट तकनीक को जियो की डिजिटल पहुंच और भारत के स्थानीय बाजार की समझ के साथ जोड़ने का काम करेगी।

इसका उद्देश्य भारत के लोगों को नए, किफायती और आसानी से उपलब्ध निवेश विकल्प प्रदान करना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग निवेश से जुड़ सकें।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड्स निवेश बाज़ार जोखिमों के अधीन है। ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।