सब्सिडियरी कंपनी के साथ विलय हुआ पूरा! NCLT से मंजूरी के बाद आज हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है ये शेयर
इस कंपनी ने बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद आज शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहा है।

गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (Godawari Power and Ispat Ltd) ने बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद आज कंपनी का शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहा है।
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसकी सहायक कंपनी गोदावरी एनर्जी लिमिटेड (GEL) के साथ विलय की प्रक्रिया अब पूरी हो गई है। इस संबंध में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), कटक बेंच ने 12 मार्च 2026 को आदेश जारी कर इस स्कीम को मंजूरी दी थी, जिसकी प्रमाणित कॉपी कंपनी को मिल गई है और इसे 23 मार्च 2026 को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास जमा कर दिया गया है।
कंपनी ने बताया कि यह विलय 23 मार्च 2026 से प्रभावी हो गया है, यानी अब GEL पूरी तरह कंपनी में शामिल हो गई है। हालांकि, इस स्कीम की तय (Appointed) तारीख 1 अप्रैल 2025 रखी गई थी।
Godawari Power and Ispat Share Price
सुबह 10:44 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 0.24% या 0.60 रुपये चढ़कर 252.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.26% या 0.65 रुपये की तेजी के साथ 252.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Godawari Power and Ispat के बारे में
गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (GPIL) भारत के सेकेंडरी स्टील मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की अग्रणी कंपनियों में से एक है। कंपनी के वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक इसने अपनी पहचान मजबूती, इनोवेशन और टिकाऊ ग्रोथ के दम पर बनाई है।
आयरन ओर की खनन प्रक्रिया से लेकर हाई क्वालिटी वाले स्टील के उत्पादन तक, GPIL की पूरी वर्टिकली इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस इसकी कार्यकुशलता को दिखाती है। कंपनी ने बताया कि उसका फोकस सतत विकास पर बना हुआ है। साथ ही, वह अपनी प्रक्रियाओं को ग्लोबल स्तर पर उभरते मानकों के अनुरूप ढालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि भविष्य में भी जिम्मेदार और मजबूत विकास सुनिश्चित किया जा सके।

