scorecardresearch

कम रेटिंग वाले बॉन्ड में पैसा लगाते हैं ये फंड, जानिए Credit Risk Mutual Fund कैसे करता है काम

म्यूचुअल फंड में ज्यादा रिटर्न की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए Credit Risk Fund एक विकल्प हो सकता है। लेकिन इसमें रिटर्न के साथ जोखिम भी जुड़ा होता है। ये फंड कम रेटिंग वाले कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश करते हैं, इसलिए निवेश से पहले इसके फायदे और जोखिम समझना जरूरी है।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • Credit Risk Mutual Fund स्कीम डेट म्यूचुअल फंड की कैटेगरी में आती हैं, जो कम रेटिंग वाले कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश करती हैं।
  • इन स्कीम में बेहतर रिटर्न की संभावना होती है, लेकिन बॉन्ड जारी करने वाली कंपनी के डिफॉल्ट का जोखिम भी जुड़ा रहता है।
  • क्रेडिट रिस्क फंड में निवेश करने से पहले जोखिम क्षमता और निवेश अवधि को ध्यान में रखना जरूरी है।

Credit Risk Mutual Fund: म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोग अक्सर ज्यादा रिटर्न की तलाश करते हैं। ऐसे में कुछ निवेशक डेट म्यूचुअल फंड स्कीम की अलग-अलग कैटेगरी को समझना चाहते हैं। क्रेडिट रिस्क म्यूचुअल फंड स्कीम भी डेट म्यूचुअल फंड की एक कैटेगरी है, जो कम रेटिंग वाले कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश करती है।

advertisement

इन स्कीम में ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना होती है, लेकिन इसके साथ जोखिम भी ज्यादा जुड़ा होता है। इसकी सबसे बड़ी वजह बॉन्ड जारी करने वाली कंपनी के डिफॉल्ट करने की संभावना होती है।

Credit Risk Mutual Fund क्या होता है?

क्रेडिट रिस्क का मतलब उस स्थिति से है, जब कोई बॉन्ड जारी करने वाली कंपनी ब्याज या मूलधन का भुगतान करने में असफल हो सकती है।

क्रेडिट रिस्क म्यूचुअल फंड स्कीम ऐसी कॉरपोरेट सिक्योरिटीज में निवेश करती हैं, जिनकी क्रेडिट रेटिंग सबसे ऊंची श्रेणी की नहीं होती। कम रेटिंग वाले बॉन्ड में डिफॉल्ट का खतरा ज्यादा होता है, लेकिन इसी जोखिम की भरपाई के लिए इनमें बेहतर यील्ड यानी रिटर्न की संभावना भी होती है।

कैसे काम करती हैं Credit Risk Mutual Fund Scheme?

क्रेडिट रिस्क म्यूचुअल फंड स्कीम अपने कुल एसेट का कम से कम 65 प्रतिशत हिस्सा AA या उससे नीचे रेटिंग वाले कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश करती हैं।

फंड मैनेजर ऐसी सिक्योरिटीज का चुनाव करते हैं, जिनमें ब्याज दरें ज्यादा होती हैं। इन स्कीम का प्रदर्शन बॉन्ड जारी करने वाली कंपनियों की वित्तीय स्थिति और बाजार की परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

Credit Risk Mutual Fund के क्या फायदे हैं?

क्रेडिट रिस्क म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश का एक फायदा डायवर्सिफिकेशन है। इसमें कई तरह के कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश किया जाता है, जिससे जोखिम को फैलाने में मदद मिलती है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: बाजार के हर दौर में बैलेंस्ड एडवांटेज फंड क्यों बन रहे हैं निवेशकों की पसंद, जानिए फायदे

इसके अलावा इन स्कीम को प्रोफेशनल फंड मैनेजर संभालते हैं। फंड मैनेजर निवेश की गई सिक्योरिटीज की क्रेडिट क्वालिटी पर नजर रखते हैं और जरूरत के हिसाब से पोर्टफोलियो में बदलाव करते हैं।

Credit Risk Mutual Fund में क्या जोखिम हैं?

इन स्कीम में सबसे बड़ा जोखिम क्रेडिट रिस्क होता है। अगर कोई बॉन्ड जारी करने वाली कंपनी भुगतान करने में डिफॉल्ट करती है, तो इसका असर स्कीम के NAV यानी नेट एसेट वैल्यू पर पड़ सकता है।

इसके अलावा लो रेटिंग वाले बॉन्ड को बाजार में बेचने में परेशानी हो सकती है। इसे लिक्विडिटी रिस्क कहा जाता है। वहीं, ब्याज दरों में बढ़ोतरी का असर बॉन्ड की कीमतों और स्कीम के प्रदर्शन पर भी पड़ सकता है।

advertisement

किन निवेशकों के लिए सही हो सकती हैं ये स्कीम?

क्रेडिट रिस्क म्यूचुअल फंड उन निवेशकों के लिए हो सकती हैं, जिनकी जोखिम लेने की क्षमता ज्यादा है और जो सामान्य डेट स्कीम की तुलना में बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं।

ऐसे निवेशक जिनका निवेश लक्ष्य मीडियम से लॉन्ग टर्म का है और जो बाजार में उतार-चढ़ाव को सहन कर सकते हैं, वे इन स्कीम पर विचार कर सकते हैं। इसके अलावा डेट पोर्टफोलियो में कॉरपोरेट बॉन्ड का एक्सपोजर बढ़ाने के लिए भी ये एक विकल्प हो सकती हैं।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड्स निवेश बाज़ार जोखिमों के अधीन है। ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।