किन निवेशकों के लिए है कमोडिटी फंड? जानिए आपके पोर्टफोलियो में कितना होना चाहिए इसका हिस्सा
जानिए किन लोगों को इसमें निवेश करना चाहिए, SIP का कितना हिस्सा कमोडिटी फंड में लगाना उचित है और निवेश से पहले किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

In Short
- कमोडिटी फंड में निवेश उन्हीं निवेशकों के लिए बेहतर माना जाता है जो कम से कम 3 साल तक निवेश बनाए रख सकते हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव से नहीं घबराते।
- पोर्टफोलियो में संतुलन बनाए रखने के लिए अपनी मंथली SIP का सिर्फ 10% से 15% हिस्सा ही कमोडिटी फंड में लगाने की सलाह दी जाती है।
- निवेश से पहले जोखिम समझें, क्योंकि कमोडिटी फंड में सामान्य म्यूचुअल फंड की तुलना में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
Mutual Funds: अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं और अपने पोर्टफोलियो को ज्यादा संतुलित बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप कमोडिटी फंड को चुन सकते हैं। हालांकि इन फंड्स में निवेश हर किसी के लिए सही नहीं होता।
इस बारे में ICICI Prudential AMC के सीनियर फंड मैनेजर (MF Equity) ललित कुमार ने बताया कि कमोडिटी फंड में निवेश करने से पहले निवेशकों को अपनी जोखिम उठाने की क्षमता और निवेश का समय जरूर समझना चाहिए।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: सिल्वर पर बढ़ा बड़े फंड हाउस का भरोसा! डीएसपी सहित कई म्यूचुअल फंड्स ने बढ़ाया एक्सपोजर - जानिए कारण
किन निवेशकों के लिए सही है कमोडिटी फंड?
ललित कुमार के मुताबिक, कमोडिटी फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर हो सकता है जो:
- बाजार में आने वाले उतार-चढ़ाव से घबराते नहीं हैं।
- अगले 3 से 6 महीने की छोटी अवधि की गिरावट या तेजी को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं रहते।
- कम से कम 3 साल के नजरिए से निवेश करने की योजना रखते हैं।
यानी अगर आपका निवेश का लक्ष्य लंबी अवधि का है और आप थोड़े जोखिम के साथ सहज हैं, तो कमोडिटी फंड पर विचार किया जा सकता है।
पोर्टफोलियो में कितना होना चाहिए निवेश?
कमोडिटी फंड में ज्यादा निवेश करने की सलाह नहीं दी जाती। इसकी वजह यह है कि यह कैटेगरी सामान्य निवेश ऑप्शन की तुलना में अधिक उतार-चढ़ाव वाली मानी जाती है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: ₹1 लाख बने ₹4.38 करोड़! इस म्यूचुअल फंड ने दिया 21.95% रिटर्न, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले
ललित कुमार के अनुसार, निवेशकों को अपनी मंथली SIP का अधिकतम 10% से 15% हिस्सा ही कमोडिटी फंड में लगाना चाहिए। इससे पोर्टफोलियो में संतुलन बना रहता है और जोखिम भी सीमित रहता है।
निवेश से पहले रखें इन बातों का ध्यान
कमोडिटी फंड में निवेश करने से पहले यह समझना जरूरी है कि इसमें उतार-चढ़ाव अन्य फंड की तुलना में अधिक हो सकता है। इसलिए इसमें वही निवेशक पैसा लगाएं जो लंबी अवधि तक निवेश बनाए रखने के लिए तैयार हों और शॉर्ट टर्म बाजार की चाल से प्रभावित न हों।

