scorecardresearch

क्या होने वाला है मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल? पीएम मोदी ने बुलाई टॉप अफसरों की हाई-लेवल बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ अहम बैठक करेंगे। बैठक में लोगों की जिंदगी आसान बनाने, कारोबार को सरल करने और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य से जुड़े सुधारों पर चर्चा होगी।

Advertisement
पीएम मोदी ने बुलाई टॉप अफसरों की हाई-लेवल बैठक

In Short

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ अहम बैठक करेंगे।
  • बैठक में ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर चर्चा होगी।
  • मंत्रालयों के कामकाज, सुधारों की प्रगति और हालिया जीडीपी के आंकड़ों पर भी बैठक में बात हो सकती है।

PM Modi Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के बड़े अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सरकार के अगले दौर के बदलावों पर बात होगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि आम लोगों की जिंदगी आसान बनाने और कारोबार करना सरल करने के लिए जो कदम उठाए गए हैं, उनका कितना असर हुआ है।

advertisement

मंत्रालयों के कामकाज पर होगी चर्चा

यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब केंद्र सरकार में मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चा तेज है। ऐसे में प्रधानमंत्री अलग-अलग मंत्रालयों के काम, योजनाओं की स्थिति और लोगों तक उनका फायदा कितनी तेजी से पहुंच रहा है, इसका जायजा लेंगे। कई मंत्रालयों के बड़े अधिकारी अपने विभागों के काम, बदलावों और लोगों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी देंगे।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: तमिलनाडु सरकार का अनोखा फैसला! जन्म लेते ही बच्चे को मिलेगा सोने का तोहफा, जानिए पूरी योजना

प्रधानमंत्री सचिवों से सुशासन, बेहतर कामकाज और सरकारी योजनाओं को समय पर लोगों तक पहुंचाने पर खास ध्यान देने के लिए कह सकते हैं। लोगों से जुड़े मामलों में किसी तरह की देरी न हो, इस पर भी जोर रहने की संभावना है।

 जीडीपी (GDP) और सुधार एजेंडे पर भी होगी बात

बैठक में देश की अर्थव्यवस्था और हाल के GDP आंकड़ों पर भी बात हो सकती है। जनवरी से मार्च की तिमाही में भारत की GDP 7.8 फीसदी रही। वहीं पूरे वित्त वर्ष में देश की आर्थिक बढ़त 7.7 फीसदी दर्ज की गई।

देश के अंदर अच्छी मांग, सरकार के खर्च और निवेश से इस बढ़त को मदद मिली है।

2047 के लक्ष्य के लिए आगे की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, बैठक में 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य पर भी बात हो सकती है। इसके अलावा बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के प्रधान सचिव पी. के. मिश्रा, प्रधान सचिव शक्तिकांत दास और कैबिनेट सचिव टी. वी. सोमनाथन के शामिल होने की संभावना है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें:भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, सिर्फ 1% बातचीत बाकी: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

इस मिशन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने 21 जून को हुई मंत्रियों की बैठक में भी इसी बात पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि सरकार लोगों की जिंदगी आसान बनाने, कारोबार का माहौल बेहतर करने और युवाओं के लिए ज्यादा मौके बनाने के लिए लगातार काम करेगी।

 

advertisement