बाजार गिरा लेकिन अपर सर्किट पर बंद हुआ ये शेयर! आज कंपनी ने दी ये बड़ी जानकारी - आपका दांव है?
गिरते शेयर बाजार के बीच इस शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा। कंपनी को Ishan Dyes and Chemicals से सल्फर-आधारित औद्योगिक केमिकल्स की प्राइमरी ऑथराइज्ड डीलरशिप मिली है। पढ़िए पूरी खबर।

मंगलवार को शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच, A-1 Ltd के स्टॉक में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। शेयर में आज यह तेजी कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी के बाद आई है।
कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में आज बताया कि A-1 लिमिटेड को Ishan Dyes and Chemicals Limited की ओर से सल्फर-आधारित औद्योगिक केमिकल्स की प्राइमरी ऑथराइज्ड डीलरशिप मिली है। यह डील कंपनी के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि Ishan Dyes हाई क्वालिटी वाले सल्फर-आधारित केमिकल्स की भरोसेमंद सप्लायर है।
कंपनी के प्रोडक्ट का इस्तेमाल फर्टिलाइजर, फार्मास्यूटिकल्स, डाई, पेट्रोकेमिकल्स और इंटरमीडिएट्स बनाने वाले उद्योगों में होता है। फरवरी 2026 से अब तक Ishan Dyes ने A-1 लिमिटेड को करीब 40 करोड़ रुपये का माल सप्लाई किया है, जो दोनों कंपनियों के मजबूत कारोबारी रिश्ते और A-1 लिमिटेड पर जताए गए भरोसे को दिखाता है। अब इस नई डीलरशिप के तहत A-1 लिमिटेड कंपनी की सल्फर-आधारित केमिकल्स की बड़ी जरूरतों को पूरा करने वाला प्रमुख डीलर होगा।
A-1 लिमिटेड कैसे फायदेमंद ये पार्टनरशिप?
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि यह साझेदारी A-1 लिमिटेड के लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकती है। सबसे पहले, इससे कंपनी के कारोबार में विविधता आएगी, क्योंकि अब उसके मौजूदा इंडस्ट्रियल एसिड और सॉल्वेंट्स के साथ सल्फर-आधारित केमिकल्स का बड़ा कारोबार भी जुड़ जाएगा।
सल्फ्यूरिक एसिड दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले औद्योगिक केमिकल्स में शामिल है और भारत में मैन्युफैक्चरिंग व कृषि क्षेत्र के विस्तार के चलते इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।
कंपनी ने फरवरी 2026 से सिर्फ लगभग चार महीनों में 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिससे इस साझेदारी की मजबूत मांग और A-1 लिमिटेड की सप्लाई क्षमता का पता चलता है।
प्राइमरी ऑथराइज्ड डीलर बनने से कंपनी को Ishan Dyes की उत्पादन क्षमता, बेहतर कीमतों और नियमित सप्लाई का फायदा मिलेगा। इससे A-1 लिमिटेड की बाजार में स्थिति और मजबूत होगी और वह बड़े औद्योगिक ग्राहकों को लगातार सप्लाई देने में सक्षम होगी।
इसके अलावा, यह नया कारोबार A-1 लिमिटेड के मौजूदा नेटवर्क के साथ भी अच्छी तरह मेल खाता है। कंपनी के पास 100 से अधिक वाहनों का अपना लॉजिस्टिक्स बेड़ा है, जिसकी मदद से वह सल्फर-आधारित केमिकल्स की सप्लाई को आसानी से बढ़ा सकेगी। कंपनी अपने मौजूदा ग्राहकों, जैसे टेक्सटाइल, स्टील, फार्मास्यूटिकल्स और वाटर ट्रीटमेंट सेक्टर में भी इन नए उत्पादों की बिक्री बढ़ाने की योजना बना रही है।

