scorecardresearch

अब राफ्टिंग के मज़े, अपने उत्तरप्रदेश में

जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जलक्रीड़ा बढ़ाई जा रही है । राफ्टिंग से पहले बिजनौर में रेहड़ में पीलीडैम पर कयाकिंग, कैनोइंग खेल कराए गए । इसके अलावा अम्हेड़ा में कयाकिंग, कैनोइंग का प्रशिक्षण केंद्र भी बना हुआ है, जहां युवाओं को कयाकिंग, कैनोइंग सिखाई जा रही है।

Advertisement
उत्तरप्रदेश के बिजनौर में स्थित कालागढ़ रामगंगा नदी में उठा सकते हैं राफ्टिंग का लुत्फ़
उत्तरप्रदेश के बिजनौर में स्थित कालागढ़ रामगंगा नदी में उठा सकते हैं राफ्टिंग का लुत्फ़

राफ्टिंग का आनंद उठाने के लिए उत्तरप्रदेश के लोगों को दूर- दराज जैसे उत्तराखण्ड, हिमाचल इत्यादि जैसी जगहों पर जाना पड़ता है मगर अब और नहीं । अब उत्तरप्रदेश के बिजनौर में स्थित कालागढ़ रामगंगा नदी में उठा सकते हैं राफ्टिंग का लुत्फ़। ज़िले के डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने फ़ीता काटकर इसका शुभारंभ भी किया और अन्य अधिकारियों के साथ यहाँ की राफ़्टिंग का लुत्फ़ भी उठाया हैं। बता दें कि रामगंगा नदी में 10 किलोमीटर की राफ्टिंग का भी ट्रायल पूरा हो चुका है।

advertisement

राफ्टिंग के लिए अच्छा स्थान  
 
यह क्षेत्र हरियाली से भरा- पूरा है जिसके कारण ये राफ्टिंग के लिए एक अच्छा स्थान है । एक्सप्लोर इंडियन एडवेंचर की अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही ज्ञान नंदनी व शुभम तोमर जो यहाँ राफ्टिंग कराने पहुँचे थे उन्होंने बताया कि राफ्टिंग के लिए 9 लोगों की टीम लगाई गई जिसमें 2 गाइड थे।

Also Read: Best Getaways in Uttrakhand: दो दिन में घूम कर आयें, कम भीड़ के साथ सुकून और शांति पायें

राफ्टिंग 

अंतरराष्ट्रीय माउंटेनियर ज्ञान नंदनी ने साँझा करते हुए बताया है कि एक राफ्ट में नौ लोग बैठकर राफ्टिंग कर सकते हैं । इनमें एक गाइड होगा । राफ्टिंग के लिए हेलमेट, पैडल, लाइफ जैकेट मंगाई जा रही हैं। इसके साथ ही राफ्ट की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

जिले में पर्यटन को बढ़ावा 
 
जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जलक्रीड़ा बढ़ाई जा रही है । राफ्टिंग से पहले बिजनौर में रेहड़ में पीलीडैम पर कयाकिंग, कैनोइंग खेल कराए गए। इसके अलावा अम्हेड़ा में कयाकिंग, कैनोइंग का प्रशिक्षण केंद्र भी बना हुआ है, जहां युवाओं को कयाकिंग, कैनोइंग सिखाई जा रही है।

 

रामगंगा नदी 
 
रामगंगा नदी में राफ्टिंग के लिए एक व्यक्ति को ₹400 देने होंगे। इस फीस में वन विभाग के  रसीद के पैसे भी शामिल हैं वहीं ऋषिकेश में राफ्टिंग के लिए ₹600 फीस ली जाती है।