Kejriwal को 'आशीर्वाद दो' अभियान आज से, CM की पत्नी Sunita ने जारी किया WhatsApp Number
केजरीवाल को किसी भी कोर्ट से राहत नहीं मिली है। पिछली सुनवाई के बाद वो 1 अप्रैल तक ईडी की कस्टडी में हैं। सुनवाई के दौरान रिमांड बढ़ाने की मांग करते हुए जांच एजेंसी के वकील ने कहा कि मुख्यमंत्री जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वो अपने मोबाइल का पासवर्ड नहीं बता रहे हैं। ऐसे में उनसे पूछताछ में मुश्किल हो रही है।

Delhi में हुए कथित शराब घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal से ED की पूछताछ जारी है। उन्हें किसी भी कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री यानी अपने पति की गिरफ्तारी को गलत बता रहीं उनकी पत्नी Sunita Kejriwal एक निश्चित समय अंतराल पर लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। इस दौरान वो जेल में पति से हुई बातों को जनता से साझा कर रही हैं। इस सिलसिले में सुनीता केजरीवाल ने दोपहर 12 बजे एक बार फिर मीडिया से बात की। BJP पर हमलावर होते हुए सुनीता केजरीवाल ने एक WhatsApp Number जारी किया है।
Also Read: Delhi Liquor Scam: K. Kavitha और Arvind Kejriwal का आमना-सामना क्यों कराना चाहती है ED?
'केजरीवाल को आशीर्वाद दो'
शुक्रवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनीता ने एक बार फिर केजरीवाल की गिरफ्तारी को नियमों का उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा, 'पिछले 30 साल से मैं उनके साथ हूं। देशभक्ति उनके खून में है, उनके रोम-रोम में बसी है। कोर्ट में अरविंद ने जो कुछ भी कहा उसके लिए जिगरा होना चाहिए। वो तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं। इसलिए दिल्ली वालों को उन्हें अपना आशीर्वाद और समर्थन देना चाहिए। इसके लिए मैं आपको वाट्सएप नंबर बता रही हूं। आपका एक-एक मैसेज उन तक पहुंचेगा। इस फोन नंबर 8297324624 पर आप सभी अपनी बात कहो और मैं उन सब बातों को उन्हें जेल में बताऊंगी।' सुनीता केजरीवाल ने इसी के साथ आम आदमी पार्टी का चुनावी अभियान शुरू होने की भी जानकारी दी है।
1 अप्रैल तक रिमांड में है केजरीवाल
केजरीवाल को किसी भी कोर्ट से राहत नहीं मिली है। पिछली सुनवाई के बाद वो 1 अप्रैल तक ईडी की कस्टडी में हैं। सुनवाई के दौरान रिमांड बढ़ाने की मांग करते हुए जांच एजेंसी के वकील ने कहा कि मुख्यमंत्री जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वो अपने मोबाइल का पासवर्ड नहीं बता रहे हैं। ऐसे में उनसे पूछताछ में मुश्किल हो रही है। इसके जवाब में आज आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने कहा कि केजरीवाल के मोबाइल में सारा चुनावी प्लान है। बीजेपी वो जानना चाहती है। इसलिए ईडी का सहारा ले रही है। गौरलतब है कि कोर्ट ने अपने आदेश में सुनीता केजरीवाल को पति अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने की इजाजत दे रखी है।
