scorecardresearch

फिर से एक बार Commercial Gas Cylinder की कीमतों में 7 रुपए की बढ़ोतरी, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं

ऑयल कंपनियों ने 4 जुलाई से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दामों में इजाफा किया है। कंपनियों ने इसके दाम में 7 रुपए की बढ़ोतरी की है। इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1,773 रुपए से बढ़कर 1,780 रुपए हो गई। हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 19 किलो के कॉमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम 1875.50 रुपए से बढ़कर1882.50 रुपए हो गया है। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई में इसकी कीमत 1725 रुपए से बढ़कर 1732 रुपए कर दी गई है। चेन्नई की बात करें तो यहां पर जो कॉमर्शियल LPG सिलेंडर अब तक 1937 रुपए में मिल रहा था, वो अब 1944 रुपए में मिलेगा।

Advertisement
फिर से एक बार Commercial Gas Cylinder की कीमतों में 7 रुपए की बढ़ोतरी
फिर से एक बार Commercial Gas Cylinder की कीमतों में 7 रुपए की बढ़ोतरी

ऑयल कंपनियों ने 4 जुलाई से Commercial LPG Cylinder (19 किलोग्राम) के दामों में इजाफा किया है। कंपनियों ने इसके दाम में 7 रुपए की बढ़ोतरी की है। इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1,773 रुपए से बढ़कर 1,780 रुपए हो गई। हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 19 किलो के कॉमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम 1875.50 रुपए से बढ़कर 1882.50 रुपए हो गया है। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई में इसकी कीमत 1725 रुपए से बढ़कर 1732 रुपए कर दी गई है। चेन्नई की बात करें तो यहां पर जो कॉमर्शियल LPG सिलेंडर अब तक 1937 रुपए में मिल रहा था, वो अब 1944 रुपए में मिलेगा।

advertisement

Also Read: 5 साल के टॉप पर Suzlon का शेयर, कहां जाएगी कीमत?

दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1103 रुपए हैं। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 1129 रुपए, मुंबई में 1102.50 रुपए हैं। चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 1118.50 रुपए है। इससे पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 1 जून को करीब 83.50 रुपए तक की कटौती की गई थी। इस कटौती के बाद द‍िल्‍ली में दाम 1856.50 रुपए से घटकर 1773 रुपए हो गई थी। तब भी घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

ऑयल कंपनियों ने 4 जुलाई से Commercial LPG Cylinder (19 किलोग्राम) के दामों में इजाफा किया है
ऑयल कंपनियों ने 4 जुलाई से Commercial LPG Cylinder (19 किलोग्राम) के दामों में इजाफा किया है