scorecardresearch

JP Morgan on India: दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगा भारत

एमडी जेम्स सुलिवन ने कहा कि लांग टर्म के नजरिए को देखते हुए अनुमान हैं कि भारतीय इकोनॉमी के स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव भी देखने को मिल सकता है। इससे बड़े पैमाने पर अवसर भी हासिल होंगे।

Advertisement
भारतीय अर्थव्यवस्था का लोहा पूरी दुनिया मान रही है
भारतीय अर्थव्यवस्था का लोहा पूरी दुनिया मान रही है

भारतीय अर्थव्यवस्था का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। जहां चीन, अमेरिका और यूरोप में मंदी के संकट के बादल छाए हुए है तो दूसरी तरफ भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया का इंजन बनी हुई है। भारतीय अर्थव्यवस्था पर दुनिया भर के दिग्गजों का भरोसा न केवल बना हुआ है साथ ही ये भरोसा और भी मजबूत होता जा रहा है। इस कड़ी में जानी मानी दिग्गज फर्म JP Morgan ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बहुत बड़ी बात कह दी है। आइये जानते है जेपी मॉर्गन ने भारत को लेकर क्या भविष्यवाणी की है? जेपी मॉर्गन ने कहा है भारत अगले कुछ सालों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। यही नहीं साल 2030 तक यानि अगले 7 सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार मौजूदा स्तरों से डबल हो जाएगा। ये अनुमान जेपी मॉर्गन के Asia Pacific Equity Research के एमडी James Sullivan ने दिए है। अनुमानों के मुताबिक साल 2030 तक 7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की ओर अग्रसर है, यानी अर्थव्यवस्था का आकार मौजूदा स्तरों से दोगुना हो जाएगा। 

advertisement

Also Read: Sugar Export: सरकार ने चीनी के एक्सपोर्ट पर बढ़ाया प्रतिबंध !

इसके साथ ही अनुमान है कि आने वाले समय में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ग्रोथ को रफ्तार देने का काम करेगा और भारतीय इकोनॉमी में मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी और बढ़ेगी अनुमान के मुताबिक साल 2030 तक अर्थव्यवस्था में मैन्युफैक्चरिंग का योगदान 17 फीसदी से बढ़कर 25 फीसदी तक पहुंच सकता है। वहीं इस दौरान भारत का एक्सपोर्ट भी दोगुना होने का अनुमान दिया गया है। भारत का एक्सपोर्ट 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर को पार करेगा इस  का भी अनुमान जताया है। वहीं एमडी जेम्स सुलिवन ने कहा कि लांग टर्म के नजरिए को देखते हुए अनुमान हैं कि भारतीय इकोनॉमी के स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव भी देखने को मिल सकता है। इससे बड़े पैमाने पर अवसर भी हासिल होंगे। भारत के साथ उन्होने चीन पर भी अपना भरोसा जताया है चीन में ऐसे संकेत मिल रहे हैं जिससे उसपर निवेशकों की रुचि आने वाले

जेपी मॉर्गन ने कहा है भारत अगले कुछ सालों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा
जेपी मॉर्गन ने कहा है भारत अगले कुछ सालों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

समय में बढ़ सकती है।