
इंडिया-भारत विवाद पर Blue Dart ने ये क्या कदम उठया ! जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान
9 सितंबर को जी-20 कार्यक्रम के दौरान भारत मंडपम में आयोजित होने वाले डिनर के निमंत्रण पत्र में 'द प्रेसिडेंट ऑफ भारत' की ओर से न्योता भेजा गया है। इसी निमंत्रण पत्र पर छपे 'भारत' शब्द को लेकर अब सियासत होने लगी है। राजनीतिक पार्टियों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के नाम पर भी हमला कर रही है।

इंडिया-भारत विवाद लगातार सुर्खियों में है। सत्ता-विरोधी के बिच जमकर कहा सुनी जारी है। इसी बिच यह मुदा उठने के बाद लॉजिस्टिक कंपनी Blue Dart ने एक बड़ा कदम उठया है। कंपनी ने अब अपनी प्रीमियम सेवा डार्ट प्लस का नाम बदलकर भारत प्लस कर दिया है। ब्लू डार्ट ने बुधवार को कंपनी फाइलिंग में बताया कि यह कूटनीतिक बदलाव से ब्लू डार्ट की मौजूदा यात्रा में एक मील का पत्थर है। यह भारत की वृहद जरूरतों की सेवा के लिए हमारी अटल प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ब्लू डार्ट ने अपने फैसले की वजह बताते हुए कहा है कि यह कदम हमारे उपभोक्ताओं की लगातार विकसित होती जरूरतों के साथ कदमताल करने की प्रक्रिया के लिए लक्षित है। कंपनी ने कहा कि वह सभी हितधारकों को इस बदलाव वाली यात्रा से जुड़ने का न्योता देती है, जिससे हम भारत को पूरी दुनिया और दुनिया को भारत से जोड़ना जारी रख रहे हैं।
Also Read: G-20 के बाद सऊदी प्रिंस सलमान का राष्ट्रपति भवन में शाही स्वागत
दरअसल राष्ट्रपति की ओर से 9 सितंबर को जी-20 कार्यक्रम के दौरान भारत मंडपम में आयोजित होने वाले डिनर के निमंत्रण पत्र में 'द प्रेसिडेंट ऑफ भारत' की ओर से न्योता भेजा गया है। इसी निमंत्रण पत्र पर छपे 'भारत' शब्द को लेकर अब सियासत होने लगी है। राजनीतिक पार्टियों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के नाम पर भी हमला कर रही है। ब्लू डार्ट का यह कदम भारत बनाम इंडिया की इसी बहस के बीच आया है। जी-20 में इस तरह भारत के नाम का इस्तेमाल शुरू होने के साथ ही उस बहस को भी जोर मिला है, जिसमें इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की बात कही जा रही है।

कुछ ही दिन पहले सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने का एलान किया है। इसके बाद से ही यह अटकलें लगने लगीं कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर के समारोह में इंडिया की जगह भारत नाम का इस्तेमाल शुरू करने वाला है और संसद में भी इंडिया नाम को बदलकर स्थायी तौर पर भारत किया जा सकता है। हलांकि जी-20 अंतराष्ट्रीय सम्मलेन के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेम प्लेट पर इंडिया की जगह भारत लिखे होने से सियासत गर्म हो चुकी है।
