scorecardresearch

Vodafone Idea Q4FY24 रिजल्ट्स के बाद क्या करें निवेशक?

वोडाफोन आइडिया के ARPU की। ARPU का मतलब प्रति यूजर पर औसत खर्च। चौथी तिमाही के दौरान वोडाफोन आइडिया का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर मामूली रूप से बढ़कर 146 रुपए हो गया। ये पिछली तिमाही में 145 रुपए और पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 135 रुपए था। कंपनी को मुख्यरूप से एंट्री-लेवल प्लान में बदलाव और सब्सक्राइबर अपग्रेड से मदद मिली है।

Advertisement
VI ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में ₹7,674 करोड़ का घाटा दर्ज किया
VI ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में ₹7,674 करोड़ का घाटा दर्ज किया

टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया यानी VI ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। ये नतीजे कैसे हैं? कौन से नंबर्स बढ़े और घटे ? इन रिजल्ट्स के बाद स्टॉक पर क्या नजरिया होना चाहिए? तमाम सवालों के जवाब आपको देने की कोशिश करेंगे। 

advertisement

कंसॉलिडेटेड घाटा 6.61% बढ़कर ₹31,238 करोड़

Vodafone Idea ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में ₹7,674 करोड़ का घाटा दर्ज किया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस ₹6,418 करोड़ रहा था। यानी चौथी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का घाटा 19.56% बढ़ा है। अगर तिमाही आधार पर भी देखें तो वित्त वर्ष 2024 की तीसरे क्वार्टर में घाटा 6985 करोड़ रुपये था। इसका मतलब तिमाही आधार पर भी घाटा बढ़ा है। अभी तो क्वार्टर आधार पर देखा, अब पूरे साल के आधार पर देखें तो VI का पूरे वित्त वर्ष 2024 में कंसॉलिडेटेड घाटा 6.61% बढ़कर ₹31,238 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2023 में घाटा ₹29,301 करोड़ रहा था। 

VI के ऑपरेशन

वहीं VI के ऑपरेशन से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू यानी जिसे आय कहा जाता है। सालाना आधार पर देखें तो इसमें 0.71% की बढ़ोतरी हुई। चौथी तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹10,606 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में रेवेन्यू ₹10,531 करोड़ रहा था। यानि मामूली सी बढ़ोतरी देखने को मिली है। तिमाही आधार पर देखें तो वित्त वर्ष 2024 की तीसरे क्वार्टर में 10,673 करोड़ रहा। यानि क्वार्टर आधार पर कम है। EBITDA यानि कामकाजी मुनाफे की बात करते हैं। EBITDA घटकर 4,336 करोड़ रुपये पर आ गया है, दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA 4,350 करोड़ रुपये पर था। हालांकि कंपनी की EBITDA मार्जिन 40.8% से बढ़कर 40.9% हो गई है। 
  
Also Read: Stocks to Watch Today: रिलायंस, अडानी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, वोडाफोन, आरवीएनएल, बायोकॉन और KIMS

वोडाफोन आइडिया के ARPU

अब बात करते हैं वोडाफोन आइडिया के ARPU की। ARPU का मतलब प्रति यूजर पर औसत खर्च। चौथी तिमाही के दौरान वोडाफोन आइडिया का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर मामूली रूप से बढ़कर 146 रुपए हो गया। ये पिछली तिमाही में 145 रुपए और पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 135 रुपए था। कंपनी को मुख्यरूप से एंट्री-लेवल प्लान में बदलाव और सब्सक्राइबर अपग्रेड से मदद मिली है। 

सब्सक्राइब बेस

अब बात करते हैं सब्सक्राइब बेस की। कंपनी की ओर से बताया गया है कि उसके 4G ग्राहकों की संख्या में लगातार 11वीं तिमाही में बढ़ोतरी हुई है। चौथी तिमाही के आखिरी में 4G सब्सक्राइबर्स की संख्या 12.63 करोड़ रही। पिछले साल की समान तिमाही में यह 12.26 करोड़ थी। कंपनी का ओवरऑल सब्सक्राइब बेस 21.26 करोड़ रहा। चौथी तिमाही के लिए कुल डेटा ट्रैफिक में सालाना आधार पर 4.3% की ग्रोथ हुई है। कंपनी ने कहा है कि अगले 3 साल में कैपेक्स 50,000 करोड़ रुपये से 55,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है.

स्टॉक

अब स्टॉक में करना क्या है, इसके लिए बिजनेस टुडे बाजार ने बात की मार्केट एक्सपर्ट राघवेंद्र सिंह से..उनका कहना है कि इस घाटे को दूसरे नजरिये से देखना चाहिए। कंपनी 4G और 5G पर खर्च कर रही है। डेट को चुकाने पर फोकस कर रही है। इस लिए ये घाटा दिख रहा है। उनका मानना है कि ये स्टॉक आने वाले दिनों में 25 से 30 रुपए के भाव भी दिखा सकता है।

advertisement