
Mark Zuckerberg : रातों रात मार्क जुकरबर्ग ने मुकेश अंबानी को दिया झटका!
Facebook की पेरेंट कंपनी मेटा के CEO और फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने Reliance Group के चेयरमैन मुकेश अंबानी को झटका दे दिया है। मार्क जुकरबर्ग ने महज 24 घंटे में गेम पलट दिया है। अचनाक मेटा के फाउंडर की दौलत में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। महज एक दिन में मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 10.2 अरब डॉलर यानि करीब 81.77 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

Facebook की पेरेंट कंपनी Meta के CEO और फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने Reliance Group के चेयरमैन मुकेश अंबानी को झटका दे दिया है। मार्क जुकरबर्ग ने महज 24 घंटे में गेम पलट दिया है। अचनाक मेटा के फाउंडर की दौलत में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। महज एक दिन में मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 10.2 अरब डॉलर यानि करीब 81.77 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। फेसबुक की चौथे क्वार्टर के रिजल्ट्स शानदार रहे हैं, इसका कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिला है, मेटा के शेयरों में 14 प्रतिशत की तेजी आई है।
Also Read: मुकेश अंबानी की बॉसगिरि दिल जीत लेगी, एम्प्लॉई को 1500 करोड़ रुपए का घर किया गिफ्ट
रातों रात मार्क जुकरबर्ग की टोटल नेटवर्थ 77 बिलियन डॉलर यानि करीब 6.30 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 87.3 बिलियन डॉलर यानि करीब 7.13 लाख करोड़ रुपए हो गई है। रिजल्ट के बाद मेटा ने अपनी कमेंट्री में बताया कि उनके मेनस्ट्रीम बिजनेस फेसबुक के मंथली यूजर्स की संख्या भी तीन अरब के पास पहुंच गई है। मेटा प्लेटफॉर्म्स ने हाल ही में बताया था कि जनवरी-मार्च की तिमाही में उसका मुनाफा 5.71 अरब डॉलर यानि 2.20 डॉलर प्रति शेयर रहा है।
Also Read: Meta Layoffs: छंटनी के बीच मेटा के सीईओ जुकरबर्ग ने 7.70 करोड़ रुपये का बोनस लिया!
अब समझिए की मार्क जुकरबर्ग की दौलत बढ़ने से मुकेश अंबानी को कैसे झटका लगा है। मार्क जुकरबर्ग की वेल्थ बढ़ने से उनकी अमीरों की लिस्ट में रैंकिंग और ऊपर चढ़ गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले मार्क जुकरबर्ग 13वीं पॉजिशन पर थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ को देखें तो ये 82.4 बिलियन डॉलर यानि करीब 6.73 लाख करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि इस साल जुकरबर्ग के नेटवर्थ में 41.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। नंवबर 2022 में मार्क के पास 34.6 अरब डॉलर की दौलत थी। आज 87.3 अरब डॉलर हो चुकी है।

अगर दुनिया के टॉप 5 अमीरों की लिस्ट देखें तो ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की फेहरिस्त में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नंबर एक पर बर्नाल्ट अर्नाल्ट, दूसरे पर एलन मस्क, तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस, चौथे नंबर पर बिल गेट्स और पांचवें नंबर पर वॉरेन बफे हैं। बिजनेस में लगातार बदलते घटनाक्रम से दुनिया के अमीरों में बदलाव होता रहता है। अब देखना होगा कि मार्क जुकरबर्ग या मुकेश अंबानी का अगला कदम क्या होता है?
