scorecardresearch

Insurance: त्यौहारी सीजन के दौरान कार इंश्‍योरेंस में आई तेज़ी

आईसीआईसीआई लोम्‍बार्ड के चीफ- (अंडरराइटिंग एंड क्‍लेम्‍स प्रॉपर्टी एंड कैजुअल्‍टी) गौरव अरोड़ा के मुताबिक त्योहारी सीजन के दौरान नए वाहनों की मांग अपेक्षाकृत अधिक होती है, जिससे इंश्‍योरेंस की संख्या बढ़ती है। मौजूदा फेस्टिव सीजन भी कुछ ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

Advertisement
VAHAN वेबसाइट के अनुसार के अनुसार, सभी तरह के वाहनों में सालाना आधार पर 7% की ग्रोथ देखी गई है
VAHAN वेबसाइट के अनुसार के अनुसार, सभी तरह के वाहनों में सालाना आधार पर 7% की ग्रोथ देखी गई है

वाहन पंजीकरण संख्या (VAHAN वेबसाइट के अनुसार) के अनुसार, सभी तरह के वाहनों में सालाना आधार पर 7% की ग्रोथ देखी गई है और प्राइवेट कार सेग्‍मेंट के लिए ग्रोथ 7.4% सालाना रही है। यह ग्रोथ प्रमुख तौर पर सामान्य मानसून की उम्मीद और अर्थव्यवस्था में ओवरआल बढ़ोतरी के चलते है। इसके अलावा ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री ने पिछले एक साल में चिप की कमी की चुनौती को सफलतापूर्वक कम किया है या कह सकते हैं कि इस चुनौती से उबरने में कामयाब रही है और यह फैक्‍टर सालाना ग्रोथ में सपोर्ट कर रहा है। तत्काल संदर्भ के लिए VAHAN से नीचे दिए गए आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं। हर साल त्योहारी सीजन के दौरान अपेक्षाकृत अधिक मांग के कारण वाहनों की बिक्री बढ़ जाती है, जिससे मोटर इंश्‍योरेंस की संख्या भी बढ़ जाती है। इस साल त्योहारी सीजन में इसी तरह का रुझान दिखने की उम्मीद है।

advertisement

Also Read: Pollution In Delhi: दिवाली से पहले ही Delhi-NCR में बढ़ा प्रदूषण, कुछ बड़े फैसले होंगे

आईसीआईसीआई लोम्‍बार्ड के चीफ- (अंडरराइटिंग एंड क्‍लेम्‍स प्रॉपर्टी एंड कैजुअल्‍टी) गौरव अरोड़ा के मुताबिक त्योहारी सीजन के दौरान नए वाहनों की मांग अपेक्षाकृत अधिक होती है, जिससे इंश्‍योरेंस की संख्या बढ़ती है। मौजूदा फेस्टिव सीजन भी कुछ ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

हर साल त्योहारी सीजन के दौरान अपेक्षाकृत अधिक मांग के कारण वाहनों की बिक्री बढ़ जाती है
हर साल त्योहारी सीजन के दौरान अपेक्षाकृत अधिक मांग के कारण वाहनों की बिक्री बढ़ जाती है