scorecardresearch
Advertisement

Most Powerful Women 2026: महिला उद्यमियों को लेकर नितिन गडकरी ने क्या कहा?

Business Today के Most Powerful Women in Business कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महिला उद्यमियों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने और अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में महिला उद्यमियों की अहम भूमिका है। गडकरी ने इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, रिसर्च और सही बिजनेस फैसलों को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि हारने से कोई व्यक्ति खत्म नहीं होता, बल्कि प्रयास छोड़ देने से होता है। कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं की सफलता की कहानियों को दूसरों के लिए प्रेरणा बताया। साथ ही ग्लोबल मार्केट, एक्सपोर्ट और भविष्य की तकनीक पर ध्यान देने का संदेश दिया।