scorecardresearch

DU University से Tesla तक का सफर, Vaibhav Taneja की कैसी रही ये Journey ?

वैभव तनेजा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने जुलाई 1999 से मार्च 2016 के बीच भारत और अमेरिका में प्राइस वॉटर हाउस कूपर्स कंपनी में काम किया था। इस कंपनी से ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। 2016 में वैभव ने जॉब को स्विच किया और सोलर एनर्जी कंपनी सोलर सिटी में चले गए। सोलर सिटी को 2017 में टेस्ला ने खरीद लिया था। फिर इसी साल वैभव तनेजा की एंट्री टेस्ला में हुई थी।

Advertisement
वैभव तनेजा को टेस्ला का फाइनेंस चीफ यानि CFO बनाया है
वैभव तनेजा को टेस्ला का फाइनेंस चीफ यानि CFO बनाया है

मौजूदा वक्त में न सिर्फ भारत बल्कि भारतीयों का डंका का भी पूरी दुनिया में बज रहा है। एक बार फिर भारतीय मूल की एक शख्सियत ने तिरंगे की शान को बढ़ाया है। हम बात कर रहे हैं Vaibhav Taneja की। इनका नाम बहुत लोगों के लिए नया जरूर होगा। लेकिन अब इनके नाम के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं। दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी Tesla ने भारतीय मूल के वैभव तनेजा को नया फाइनेंस चीफ यानि CFO बनाया है। तनेजा अभी कंपनी में चीफ अकाउंटिंग ऑफिसर हैं और उन्हें चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। पहले इस पॉजिशन पर जाचरी किरखोर्न थे। अब आप जरूर जानना चाहेंगे कि वैभव तनेजा आखिर हैं कौन और आखिर Elon Musk ने इन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी क्यों सौंपी?

advertisement

Also Read: टेस्ला ने भारतीय मूल के वैभव तनेजा को CFO नियुक्त किया

वैभव तनेजा ने Delhi University से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने जुलाई 1999 से मार्च 2016 के बीच भारत और अमेरिका में प्राइस वॉटर हाउस कूपर्स कंपनी में काम किया था। इस कंपनी से ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। 2016 में वैभव ने जॉब को स्विच किया और सोलर एनर्जी कंपनी सोलर सिटी में चले गए। सोलर सिटी को 2017 में टेस्ला ने खरीद लिया था। फिर इसी साल वैभव तनेजा की एंट्री टेस्ला में हुई थी।  45 साल के वैभव तनेजा वर्तमान में चीफ अकाउंटिंग ऑफिसर के पद पर मार्च 2019 से काम कर रहे हैं। लेकिन अब वो CFO की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। CFO से पहले वे कंपनी में मई 2018 से कॉरपोरेट कंट्रोलर के पद पर थे। इससे पहले तनेजा फरवरी 2017 से मई 2018 के बीच कंपनी में असिस्टेंट कॉरपोरेटर कंट्रोलर रहे थे। अब समझते हैं कि एलन मस्क ने वैभव तनेजा को इतनी अहम जिम्मेदारी क्यों दी? जनवरी 2021 में वैभव तनेजा को टेस्ला की भारतीय शाखा-टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर के रूप में भी नियुक्त किया गया ।  वैभव के पास अकाउंटिंग में 20 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। उन्होंने टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, रिटेल और टेलीकम्युनिकेशन में कई मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ काम किया है।

Elon Musk और Vaibhav Taneja
Elon Musk और Vaibhav Taneja

वैभव तनेजा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब टेस्ला अपनी सेल्स बढ़ाने और ज्यादा मार्केट हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य बना रही है। रॉयटर्स के मुताबिक टेस्ला ने अपने इस उद्देश्य के बाद अपनी कारों की कीमतें भी कम कर दीं हैं, जिससे उसके इंडस्ट्री-लीडिंग मार्जिन में कमी आई है। वैभव तनेजा की शानदार ट्रैक रिकॉर्ड ऊपर से भारतीयों और अपने सेक्टर की बेहतरीन समझ के चलते एलन मस्क ने वैभव तनेजा को ये खास जिम्मेदारी सौंपी है। अब देखना होगा कंपनी के पूर्व CFO जाचरी किरखोर्न की तरह वैभव कंपनी की शानदार ग्रोथ बढ़ाने में कैसे मदद करते हैं।

Also Read: शिकायत के बाद हेडक्वार्टर से हटा Twitter नया लोगो, Musk को देना होगा जुर्माना