इस स्मॉलकैप NBFC ने ₹100 करोड़ के NCD जारी करने की दी मंजूरी, शेयर प्राइस ₹35 से कम
यह इश्यू प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए EBP प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। कंपनी अधिकतम 1 लाख सिक्योर्ड NCD जारी करेगी, जिनकी फेस वैल्यू ₹10,000 प्रति डिबेंचर होगी। इस इश्यू का कुल साइज ₹100 करोड़ तक रहेगा, जिसमें ₹50 करोड़ का बेस इश्यू और ₹50 करोड़ तक का ग्रीनशू ऑप्शन शामिल है।

Penny NBFC Stock: 2,957.77 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप एनबीएफसी कंपनी, पैसालो डिजिटल लिमिटेड (Paisalo Digital Ltd) ने आज अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड की ऑपरेशंस और फाइनेंस कमेटी ने 11 मार्च 2026 को हुई बैठक में 9.25% नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करने को मंजूरी दी है।
यह इश्यू प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए EBP प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। कंपनी अधिकतम 1 लाख सिक्योर्ड NCD जारी करेगी, जिनकी फेस वैल्यू ₹10,000 प्रति डिबेंचर होगी। इस इश्यू का कुल साइज ₹100 करोड़ तक रहेगा, जिसमें ₹50 करोड़ का बेस इश्यू और ₹50 करोड़ तक का ग्रीनशू ऑप्शन शामिल है।
इन डिबेंचरों की अवधि 30 महीने होगी। इनका संभावित अलॉटमेंट 18 मार्च 2026 को किया जाएगा और मैच्योरिटी अलॉटमेंट की तारीख से 30 महीने बाद होगी। निवेशकों को इस पर 9.25% सालाना ब्याज मिलेगा। यदि ब्याज के भुगतान में देरी होती है, तो कंपनी को तय कूपन रेट के ऊपर 2% अतिरिक्त ब्याज देगी।
Paisalo Digital Share Price
कंपनी का शेयर आज एनएसई पर 1.61% या 0.53 रुपये गिरकर 32.45 रुपये पर बंद हुआ और बीएसई पर शेयर 1.58% या 0.52 रुपये टूटकर 32.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के पास भी है इस कंपनी में हिस्सेदारी
Trendlyne के डेटा के मुताबिक दिसंबर 2025 तक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के पास पैसालो डिजिटल की 6.83% हिस्सेदारी थी।
Paisalo Digital Q3FY26 Result
Q3FY26 में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹55,082 मिलियन हो गया था। इस तिमाही में लोन वितरण (Disbursement) 7% बढ़कर ₹10,574 मिलियन रहा, जो क्रेडिट की लगातार मजबूत मांग को दर्शाता है।
कंपनी ने अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए 492 नए टचप्वाइंट जोड़े, जिससे कुल संख्या 22 राज्यों में 4,872 तक पहुंच गई। ग्राहकों की संख्या भी बढ़कर लगभग 1.4 करोड़ हो गई, जिसमें से करीब 16 लाख नए ग्राहक इसी तिमाही में जुड़े।

