scorecardresearch

Air India और Drukair की नई साझेदारी, एक टिकट पर भूटान समेत कई देशों की यात्रा होगी आसान

Air India ने भूटान की Drukair के साथ नई साझेदारी की है जिससे भारत और भूटान के बीच हवाई सफर आसान होने वाला है। यात्रियों को एक टिकट पर बेहतर कनेक्टिविटी और कई शहरों तक पहुंच का फायदा मिलेगा। जानिए इस डील से आपके सफर में क्या बदलने वाला है।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • Air India और Drukair की साझेदारी से यात्री दोनों एयरलाइंस की फ्लाइट पर एक ही टिकट से सफर कर सकेंगे।
  • दिल्ली के रास्ते भूटान के पारो और वहां से बुमथांग गेलेफू और योनफुला तक कनेक्टिविटी मिलेगी।
  • Drukair यात्रियों को Air India के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ने का आसान विकल्प मिलेगा।

Air India ने भूटान की फ्लैग कैरियर Drukair-Royal Bhutan Airlines के साथ इंटरलाइन पार्टनरशिप की है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि इस समझौते से दोनों एयरलाइंस के यात्री एक-दूसरे के नेटवर्क पर आसानी से सफर कर सकेंगे। Tata Group की Air India का कहना है कि अब वह अपने या पार्टनर नेटवर्क के जरिए SAARC क्षेत्र के लगभग सभी देशों के लिए कनेक्टिविटी देती है।

advertisement

एक टिकट पर दोनों एयरलाइंस का सफर

इंटरलाइन व्यवस्था में एक एयरलाइन अपने पार्टनर की ओर से ऑपरेट होने वाली फ्लाइट के लिए भी टिकट जारी और स्वीकार कर सकती है। नई साझेदारी के तहत यात्री Air India और Drukair की फ्लाइट को मिलाकर एक ही टिकट पर अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों के बैगेज को अंतिम गंतव्य तक ट्रांसफर करने की सुविधा भी मिलेगी। Air India के मुताबिक, यात्रियों को प्रतिस्पर्धी इंटरलाइन किराए और बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा।

Image Credit: Air India X-Handle

भूटान जाने वाले यात्रियों को फायदा

Air India के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से आने वाले यात्री दिल्ली के रास्ते भूटान के पारो तक Drukair से सफर कर सकेंगे। पारो से बुमथांग, गेलेफू और योनफुला के लिए भी आगे की कनेक्टिविटी मिलेगी।  

ये खबर पढ़ना ना भूलें: दुबई एयरपोर्ट पर ईरान वार का बड़ा असर! पहली छमाही में 31% गिरा पैसेंजर ट्रैफिक, अब रिकवरी की उम्मीद

Air India के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने कहा कि Drukair के साथ साझेदारी SAARC क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाती है। उन्होंने SAARC को Air India का ‘एक्सटेंडेड होम मार्केट’ बताया।

Drukair यात्रियों के लिए खुलेगा Air India का नेटवर्क

Drukair के यात्री दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता के जरिए Air India के घरेलू नेटवर्क से जुड़ सकेंगे। इसमें बेंगलुरु, मुंबई और कोच्चि जैसे शहर शामिल हैं। यात्रियों को पेरिस, फ्रैंकफर्ट, लंदन, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, मेलबर्न, सिडनी, टोरंटो और वैंकूवर समेत कई अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की कनेक्टिविटी भी मिलेगी।

Drukair के CEO तांदी वांगचुक ने इस साझेदारी को एयरलाइन की ग्लोबल कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में अहम पड़ाव बताया।