scorecardresearch

Kotak Bank के नए MD और CEO बने Ashok Vaswani

अशोक वासवानी ने अपनी नियुक्ति पर कहा, 'मैं कोटक महिंद्रा बैंक की ग्रोथ जर्नी को अगले चरण में ले जाने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए निदेशक मंडल को धन्यवाद देता हूं। मैं यह विश्व-स्तरीय संस्थान बनाने वाले उदय कोटक की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'

Advertisement
Kotak Mahindra Bank ने Ashok Vaswani को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है
Kotak Mahindra Bank ने Ashok Vaswani को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है

Kotak Mahindra Bank ने Ashok Vaswani को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। अशोक वासवानी को बैंक के फाउंडर Uday Kotak की जगह यह कमान सौंपी गई है। वे 1 जनवरी 2024 से बैंक के नए MD और CEO पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। उदय कोटक ने पिछले महीने 1 सितंबर को बैंक के MD और CEO पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद अंतरिम व्यवस्था के तहत कोटक महिंद्रा बैंक के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक गुप्ता को MD और CEO पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वे 31 दिसंबर 2023 तक इस पद की कमान संभालेंगे। उदय कोटक बैंक के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और शेयरहोल्डर के तौर पर बैंक से जुड़े रहेंगे।

advertisement

Also Read: Property का नया Hot Zone बना Greater Noida, 90 दिन में बिके 3000 Flats !

अशोक वासवानी अभी अमेरिकी-इजराइली फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी पगाया टेक्नोलॉजीज के प्रेसिडेंट हैं। वे सिटी ग्रुप और बार्क्लेज समेत कई ग्लोबल बैंकों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बैंक ने एक स्टेटमेंट में बताया कि 3 साल के लिए वासवानी की नियुक्ति को RBI ने मंजूरी भी दे दी है। इसके पहले ऐसी अटकलें चल रही थीं कि कोटक के बाद कंपनी से जुड़ा कोई व्यक्ति ही यह जिम्मेदारी संभालेगा। नियमों के अनुसार, बैंक को वरीयता के आधार पर तीन नाम भेजने होते हैं। इस सूची में बैंक से बाहर का व्यक्ति भी शामिल होना चाहिए। बैंक के दो वरिष्ठ अधिकारी KVS मणियन और शांति एकाम्बरम भी इस दौड़ में शामिल थे। इस पद के लिए वासवानी के सबकी पसंद होने के सवाल पर बैंक के अंतरिम CEO और MD दीपक गुप्ता ने कहा कि वासवानी के नाम की अनुशंसा निदेशक मंडल ने की थी और रिजर्व बैंक ने इसकी मंजूरी दे दी है। अशोक वासवानी ने अपनी नियुक्ति पर कहा, 'मैं कोटक महिंद्रा बैंक की ग्रोथ जर्नी को अगले चरण में ले जाने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए निदेशक मंडल को धन्यवाद देता हूं। मैं यह विश्व-स्तरीय संस्थान बनाने वाले उदय कोटक की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'

अशोक वासवानी अभी अमेरिकी-इजराइली फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी पगाया टेक्नोलॉजीज के प्रेसिडेंट हैं
अशोक वासवानी अभी अमेरिकी-इजराइली फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी पगाया टेक्नोलॉजीज के प्रेसिडेंट हैं