Advertisement
'यूपी की बदल गई पहचान' विकास और विरोधियों पर सीएम योगी का बड़ा बयान
नई दिल्ली,UPDATED: Sep 28, 2026 14:26 IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की बदलती पहचान, अर्थव्यवस्था और विकास को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज यूपी के नौजवानों, व्यापारियों, किसानों और कारीगरों को देशभर में सम्मान मिल रहा है। सीएम योगी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश पहले देश के पांच सबसे पिछड़े राज्यों में गिना जाता था, लेकिन अब टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय और बजट तीन गुना हुए हैं। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर भी निशाना साधा और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी। देखिए पूरा वीडियो।
