scorecardresearch
Advertisement

भारत-इटली का €50 अरब व्यापार लक्ष्य, मिस्र के साथ FTA पर भी बातचीत की संभावना

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Indo-American Chamber of Commerce के 23वें Indo-US Economic Summit में भारत के बढ़ते वैश्विक व्यापार और निवेश के अवसरों पर अहम बातें कहीं। उन्होंने बताया कि दुनिया के कई देश भारत के साथ व्यापार समझौते करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। भारत और मिस्र द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए Preferential Trade Agreement या Free Trade Agreement की संभावनाएं तलाशेंगे। वहीं भारत और इटली का लक्ष्य India-EU FTA लागू होने के बाद आपसी व्यापार को 50 अरब यूरो तक पहुंचाना है। जानिए वैश्विक व्यापार और नए समझौतों पर पीयूष गोयल ने क्या कहा।