scorecardresearch
Advertisement

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आतंकवाद बंद हो तभी होगी बात

अमेरिका के इलिनॉय में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर अहम बयान दिया। उनसे पूछा गया कि क्या भारत और पाकिस्तान आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर मिलकर काम कर सकते हैं? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि बातचीत की गुंजाइश है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या पाकिस्तान की ओर से भारत में आतंकवाद को समर्थन और बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि जब निर्दोष भारतीयों की जान जा रही हो, तब पाकिस्तान से बातचीत करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। राहुल गांधी के मुताबिक, आतंकवाद को समर्थन बंद होने के बाद ही दोनों देशों के बीच बातचीत की संभावना बन सकती है। सुनिए उनका पूरा बयान।