scorecardresearch
Advertisement

BRICS Summit से पहले दिल्ली के होटल फुल, ITC Maurya का कमरा ₹19 हजार से बढ़कर ₹2 लाख के पार

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले BRICS Summit से पहले होटल बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। विदेशी प्रतिनिधियों, अधिकारियों और राष्ट्र प्रमुखों के आने से खासकर सेंट्रल दिल्ली के कई बड़े होटलों में कमरों की उपलब्धता घट गई है। Taj Hotels में कुछ तारीखों के लिए कमरे उपलब्ध नहीं दिख रहे हैं। वहीं ITC Maurya में जिस कमरे की कीमत 9 सितंबर को करीब ₹19,000 दिख रही थी, वही आगे की तारीखों में ₹2 लाख से ऊपर पहुंच गई। थर्ड पार्टी बुकिंग प्लेटफॉर्म पर भी कई होटल Sold Out दिख रहे हैं और कुछ कमरों की कीमत करीब ₹2.5 लाख तक है।