scorecardresearch
Advertisement

10 साल में बदली लखनऊ की तस्वीर, सीएम योगी बोले- अब UP के युवा यहीं बना रहे दुनिया के लिए टेक्नोलॉजी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के HCL Campus की सफलता को प्रदेश के बदलाव से जोड़ा। उन्होंने कहा कि एक समय यूपी के युवाओं को बेहतर करियर के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जाना पड़ता था, लेकिन अब प्रदेश के युवा लखनऊ में ही अपना करियर बना रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के युवा भी अब यूपी को अपने करियर के लिए चुन रहे हैं। उन्होंने HCL के कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि वे सिर्फ कंपनी के कर्मचारी नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के Brand Ambassador भी हैं।