AI इंजीनियर की नौकरी छोड़ शुरू की खेती! अब हर हफ्ते की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान
AI की अच्छी नौकरी छोड़कर 28 साल के पुष्पक साहू ने फूलों की खेती शुरू की। उनका यह फैसला आज लोगों का ध्यान खींच रहा है। आखिर उन्होंने नौकरी क्यों छोड़ी और उनकी कहानी कैसे बदली? पूरी खबर पढ़कर जानिए।

In Short
- AI इंजीनियर की नौकरी छोड़कर पुष्पक साहू ने ऑर्किड के फूलों की खेती शुरू की।
- आज उनके ऑर्किड के फूल कई बड़े शहरों में भेजे जाते हैं और अच्छी कमाई हो रही है।
- मेहनत और सही सोच से उन्होंने अपने शौक को सफल कारोबार में बदल दिया।
Success Story: आज के समय में जहां ज्यादातर लोग AI और आईटी सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं, वहीं छत्तीसगढ़ के 28 साल के पुष्पक साहू ने बिल्कुल अलग रास्ता चुना। उन्होंने अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर फूलों की खेती शुरू की। इनकी शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन मेहनत और सही सोच ने उनकी जिंदगी बदल दी। आखिर उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया और कैसे इस काम में सफलता हासिल की? आइए जानते हैं पूरी कहानी।
AI इंजीनियर से बने किसान
पुष्पक साहू पहले PWC कंपनी में AI इंजीनियर की नौकरी करते थे। उन्हें अच्छी सैलरी मिलती थी, लेकिन उनका मन कुछ नया करने का था। इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और अपने गांव लौट आए। गांव पहुंचने के बाद उन्होंने ऑर्किड के फूलों की खेती शुरू करने का फैसला किया।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: ब्रह्मोस से तेजस तक... भारत के इन हथियारों को खरीदना चाहती है दुनिया
शौक से शुरू हुआ काम बन गया कारोबार
कोविड-19 के दौरान पुष्पक को पौधे लगाने का शौक चढ़ा। इसी समय उन्होंने ऑर्किड के फूलों के बारे में काफी जानकारी ली। उन्हें पता चला कि इन फूलों की बाजार में अच्छी कीमत मिलती है और इनकी मांग भी ज्यादा रहती है। इसके बाद उन्होंने अपने इस शौक को ही कमाई का जरिया बनाने का फैसला किया। लेकिन इस सफर की शुरुआत बिल्कुल भी आसान नहीं थी।
शुरुआत में आई कई मुश्किलें
ऑर्किड के फूल उगाना आसान काम नहीं है। इन फूलों को सही धूप, सही मौसम और सही समय पर पानी देना पड़ता है। इसके लिए अच्छी तैयारी भी करनी होती है। शुरुआत में पुष्पक को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें काफी समय और पैसे लगाने पड़े। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और हर मुश्किल से सीखते हुए आगे बढ़ते रहे।
अब हर हफ्ते इतना कमाते हैं
आज पुष्पक साहू की नर्सरी में हर हफ्ते करीब 1,000 बाल्टी ऑर्किड के फूल तैयार होते हैं। ये फूल कोलकाता, भुवनेश्वर, कटक, नागपुर और रायपुर जैसे कई शहरों में भेजे जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस काम से पुष्पक हर हफ्ते करीब 30 हजार रुपये की कमाई कर रहे हैं।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: Apple Price Hike: MacBook और iPad खरीदने से पहले जान लें नए रेट। Apple यूजर्स को बड़ा झटका!
दूसरों के लिए भी बने मिसाल
पुष्पक साहू की कहानी बताती है कि अगर सही योजना और मेहनत के साथ काम किया जाए तो खेती में भी अच्छी कमाई की जा सकती है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि नौकरी छोड़कर भी अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल की जा सकती है। आज उनकी सफलता कई लोगो के लिए रास्ता दिखाने वाली कहानी बन रही है।

