माया टाटा को मिल सकती है Tata Group में बड़ी जिम्मेदारी! Westside के इंटरनेशनल बिजनेस की संभाल सकती हैं कमान
टाटा ग्रुप में माया टाटा को लेकर नई टाटा ग्रुप को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माया टाटा अब नई भूमिका में नजर आ सकती हैं। टाटा डिजिटल के बाद उनका नाम वेस्टसाइड से जुड़ रहा है। जानिए इस बदलाव के पीछे क्या वजह है और ट्रेंट के लिए इसे क्यों अहम माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर।

In Short
- माया टाटा को मिल सकती है नई जिम्मेदारी।
- माया टाटा इससे पहले टाटा डिजिटल और टाटा कैपिटल में काम कर चुकी हैं।
- रिपोर्ट के मुताबिक, माया टाटा ट्रेंट की फैशन रिटेल चेन वेस्टसाइड के ओवरसीज ई-कॉमर्स मार्केटिंग से जुड़ सकती हैं।
Maya Tata New Role: टाटा ग्रुप में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माया टाटा को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि माया टाटा अब ट्रेंट की फैशन रिटेल चेन वेस्टसाइड से जुड़ सकती हैं।
माया को क्या जिम्मेदारी मिल सकती है?
माया टाटा 37 साल की हैं और टाटा ग्रुप में पहले भी कई अहम रोल निभा चुकी हैं। उन्होंने टाटा डिजिटल के अलावा टाटा कैपिटल में भी काम किया है।बताया जा रहा है कि उन्हें अब वेस्टसाइड के ओवरसीज ई-कॉमर्स मार्केटिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: SIP, शेयर बाजार से लेकर पर्सनल फाइनेंस तक! इन्वेस्टर लर्निंग सेंटर में बिहार के निवेशकों को मिलेगा निवेश का ज्ञान
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला उनके पिता नोएल टाटा से प्रभावित माना जा रहा है। नोएल टाटा ट्रेंट के चेयरमैन हैं और इस साल नवंबर में रिटायर होने वाले हैं।
कौन हैं माया टाटा?
माया टाटा, टाटा ट्रस्ट्स के नए चेयरमैन नोएल टाटा और आलू मिस्त्री की बेटी हैं। वह दिवंगत रतन टाटा की भतीजी हैं। माया ने विदेश से पढ़ाई की है।
उनकी पढ़ाई ब्रिटिश बिजनेस स्कूल बेयस बिजनेस स्कूल से हुई है। इसके अलावा उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से भी डिग्री हासिल की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे टाटा ग्रुप में अलग-अलग जिम्मेदारियों में काम कर चुकी हैं।
ट्रेंट में वेस्टसाइड की बड़ी भूमिका
वेस्टसाइड, टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के लिए काफी अहम ब्रांड है। ट्रेंट के रेवेन्यू में वेस्टसाइड की करीब 40 फीसदी हिस्सेदारी बताई जाती है। UAE में अपना पहला स्टोर खोलने के बाद कंपनी अब इंटरनेशनल लेवल पर कारोबार बढ़ाने पर फोकस कर रही है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: पेट्रोल-डीजल सस्ता होने का इंतजार कर रहे हैं? ₹74,781 करोड़ के घाटे ने बढ़ाई मुश्किलें, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
हालांकि, माया टाटा की इस कारोबार में एंट्री को लेकर अभी तक ट्रेंट की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
पहले से मिल रहे थे संकेत
बीते कुछ समय से माया टाटा को लेकर यह चर्चा थी कि टाटा डिजिटल में पुनर्गठन के बीच वे ग्रुप की दूसरी कंपनियों में मौके देख रही हैं। इनमें ट्रेंट और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नाम आगे थे।
माया के भाई नेविल टाटा ट्रेंट के हाइपरमार्केट बिजनेस स्टार बाजार के प्रमुख हैं। उनकी बहन लीह ताज चेन चलाती हैं।
321 शहरों में ट्रेंट के 1286 स्टोर
ट्रेंट वेस्टसाइड, जुडियो और स्टार बाजार जैसे ब्रांड चलाती है। कंपनी के 321 शहरों में 1,286 स्टोर हैं। हाल ही में ट्रेंट ने हर साल करीब 50 नए वेस्टसाइड स्टोर खोलने की योजना बताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, माया टाटा ट्रेंट के इंटरनेशनल रिटेल ब्रांड तैयार करने के लक्ष्य में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

