scorecardresearch

एक ही खेत में उगेगी फसल और बनेगी बिजली! इजरायल ने बताया किसानों की डबल कमाई का तरीका, जानिए कैसे

क्या किसान एक ही खेत से फसल के साथ बिजली बेचकर भी कमाई कर सकते हैं? किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने ऐसी तकनीक के बारे में बताया, जो खेती और सोलर बिजली उत्पादन को एक साथ संभव बनाती है। भारत में भी इस पर काम शुरू हो चुका है। जानिए यह तकनीक कैसे काम करती है और किसानों को क्या फायदा हो सकता है।

Advertisement
एक ही खेत में फसल और सोलर बिजली से कमाई का नया तरीका, इजरायल ने बताई तकनीक।Image (ITG)
एक ही खेत में फसल और सोलर बिजली से कमाई का नया तरीका, इजरायल ने बताई तकनीक।Image (ITG)

In Short

  • एग्रीवोल्टाइक्स तकनीक से एक ही खेत में फसल उगाने और सोलर बिजली बनाने की सुविधा।
  • इजरायल के राजदूत के मुताबिक, सोलर पैनलों के साथ 50 से ज्यादा तरह की फसलें उगाई जा सकती हैं।
  • भारत में अगस्त 2025 तक 36 एग्रीवोल्टाइक्स प्रोजेक्ट चालू थे, जिनकी कुल क्षमता 37.54 मेगावाट थी।

भारत में किसानों के लिए एक ऐसी तकनीक पर काम हो रहा है, जिससे एक ही खेत में फसल उगाने के साथ सोलर बिजली भी बनाई जा सकती है। इससे किसानों को खेती के अलावा कमाई का एक और जरिया मिल सकता है। किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 में भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार (Reuven Azar) ने इस तकनीक के बारे में बताया। उन्होंने चेतावनी भी दी कि आने वाले वर्षों में सोलर प्रोजेक्ट्स के कारण खेती की जमीन पर दबाव बढ़ सकता है।

advertisement

एक ही खेत में फसल और बिजली कैसे बनेगी?

रूवेन अजार ने बताया कि इस तकनीक को एग्रीवोल्टाइक्स (Agrivoltaics) कहा जाता है। इसमें खेतों में फसलों के ऊपर या उनके बीच सोलर पैनल लगाए जाते हैं।

एग्रीवोल्टाइक्स तकनीक से एक ही खेत में फसल और सोलर बिजली का उत्पादन संभव। (Image Credit: AI Generated Image)

इससे किसान उसी जमीन पर खेती जारी रख सकते हैं और सूरज की रोशनी से बिजली भी बना सकते हैं।

अजार के मुताबिक, इजरायल और दूसरे देशों में ऐसी तकनीक विकसित की गई है, जिसकी मदद से सोलर पैनल के साथ 50 से ज्यादा तरह की फसलें उगाई जा सकती हैं।

उन्होंने अंगूर की खेती का उदाहरण देते हुए बताया कि जरूरत से ज्यादा धूप कुछ फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। सोलर पैनल अतिरिक्त धूप कम करके फसलों की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

सोलर प्रोजेक्ट्स से खेती की जमीन को क्या खतरा?

अजार ने कहा कि भारत में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए ज्यादा जमीन की जरूरत पड़ सकती है।

इससे किसान खेती छोड़कर अपनी जमीन सोलर कंपनियों को किराये पर देने के लिए आकर्षित हो सकते हैं।

उनके मुताबिक, इससे अगले 10 वर्षों में खाद्य सुरक्षा के लिए चुनौती पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारत को बिजली उत्पादन बढ़ाने के साथ खेती की जमीन भी बचानी होगी।

भारत में कितनी आगे बढ़ी यह तकनीक?

India is experimenting with agrivoltaics at the Indian Agricultural Research Institute in New Delhi, where a 100-kW pilot project combines solar electricity generation with crop cultivation. (AI-generated)

अक्टूबर 2026 की सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2025 तक भारत में एग्रीवोल्टाइक्स के 36 प्रोजेक्ट चालू थे। इनकी कुल बिजली उत्पादन क्षमता 37.54 मेगावाट थी।

इसके अलावा 10 प्रोजेक्ट परीक्षण के चरण में थे।

मार्च 2026 में ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (TERI) के अध्ययन में देश की करीब 4.73 करोड़ हेक्टेयर कृषि भूमि को इस तकनीक के लिए संभावित रूप से उपयुक्त पाया गया।

इनमें करीब 28.35 लाख हेक्टेयर जमीन को विशेष रूप से उपयुक्त माना गया, जहां फल, सब्जियां, मसाले और औषधीय पौधे उगाने के साथ बिजली बनाई जा सकती है।

किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या है?

advertisement

रूवेन अजार ने बताया कि इजरायल इस तकनीक पर भारतीय साझेदारों के साथ काम कर रहा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी इसे समझने के लिए इजरायल जा चुके हैं।

हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि छोटे किसानों के लिए यह तकनीक अभी महंगी है। उनका कहना था कि असली सफलता नई तकनीक विकसित करने में नहीं, बल्कि उसे ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाने में है।

अगर यह तकनीक सस्ती और आसानी से उपलब्ध होती है, तो किसान अपनी जमीन से फसल के साथ बिजली बेचकर भी अतिरिक्त कमाई कर सकेंगे।