scorecardresearch

HCL Tech CEO ने सैलरी में फिर सबको छोड़ा पीछे, एक साल में वेतन में 67% का उछाल

दुनियाभर की IT कंपनियां दबाव में हैं, लेकिन HCL Tech के CEO सी विजयकुमार की कमाई ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। उनका पैकेज ₹175 करोड़ तक पहुंच गया, जो आम कर्मचारी की सैलरी से करीब 292 गुना अधिक है। आखिर उनके वेतन में इतनी बड़ी बढ़ोतरी कैसे हुई, पढ़िए पूरी खबर।

Advertisement

In Short

  • वित्त वर्ष 2025-26 में सी विजयकुमार का कुल पैकेज 67% बढ़कर करीब ₹175 करोड़ पहुंच गया।
  • लगातार तीसरे साल वह भारतीय आईटी कंपनियों में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले CEO बने।
  • उनकी सैलरी HCL Tech के औसत कर्मचारी के वेतन से 291.9 गुना अधिक है।

HCL Tech CEO Salary: देश की बड़ी आईटी कंपनी HCL Tech के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर सी विजयकुमार एक बार फिर भारतीय आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले प्रमुख बन गए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान उनके कुल वेतन पैकेज में करीब 67% की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद उनका सालाना पैकेज बढ़कर 1.813 करोड़ डॉलर यानी करीब ₹175 करोड़ हो गया है।

advertisement

यह लगातार तीसरा साल है, जब सी विजयकुमार भारतीय आईटी कंपनियों के CEOs में कमाई के मामले में सबसे आगे रहे हैं। यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब दुनिया की कई आईटी कंपनियां AI और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण कारोबार से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रही हैं।

किन हिस्सों से मिलकर बना ₹175 करोड़ का पैकेज?

HCL Tech की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, सी विजयकुमार के कुल पैकेज में सामान्य वेतन के साथ बोनस, शेयर और दूसरे इंसेंटिव भी शामिल हैं।

उनकी बेसिक सैलरी करीब ₹23.88 करोड़ है। इसके अलावा उन्हें प्रदर्शन के आधार पर लगभग ₹19.26 करोड़ का बोनस दिया गया है। लॉन्ग टर्म इंसेंटिव यानी LTI के तहत करीब ₹37.95 करोड़ उनके पैकेज में शामिल हैं।

विजयकुमार को कंपनी के शेयरों से जुड़े RSU के रूप में लगभग ₹90.53 करोड़ मिलने हैं। RSU एक तरह का इंसेंटिव होता है, जिसमें कंपनी अपने बड़े अधिकारियों या कर्मचारियों को सीधे कैश देने के बजाय अपने शेयर देती है। इसके अलावा अन्य सुविधाओं और भत्तों के रूप में उन्हें करीब ₹2.99 करोड़ मिलेंगे।

नियमित वेतन में कितनी बढ़ोतरी हुई?

अगर लॉन्ग टर्म इंसेंटिव और भुनाए गए RSU को कुल पैकेज से अलग कर दिया जाए, तो सी विजयकुमार के नियमित वेतन में वास्तविक बढ़ोतरी करीब 22.86% रही है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: दूध से आगे बढ़ी डेयरी इंडस्ट्री! प्रीमियम प्रोडक्ट्स और स्मार्ट मार्केटिंग से बदल रही ग्राहकों की पसंद

विजयकुमार फिलहाल अमेरिका में काम कर रहे हैं। उनका वेतन HCL Tech की अमेरिकी सहायक कंपनी HCL America Inc की ओर से दिया जाता है।

औसत कर्मचारी से करीब 292 गुना अधिक वेतन

HCL Tech की रिपोर्ट के अनुसार, सी विजयकुमार का वेतन कंपनी के एक औसत कर्मचारी की सैलरी से 291.9 गुना अधिक है। 30 जून 2026 तक HCL Tech में कुल कर्मचारियों की संख्या करीब 2,27,181 थी।

दूसरी बड़ी आईटी कंपनियों के CEOs से तुलना करें तो विजयकुमार का पैकेज इंफोसिस के सलिल पारेख से 2.1 गुना अधिक है। यह टेक महिंद्रा के मोहित जोशी से 2.6 गुना, विप्रो के श्रीनिवास पल्लिया से 3.3 गुना और TCS के के कृतिवासन से 6.2 गुना से भी ज्यादा है।

पहली तिमाही में HCL Tech का प्रदर्शन

HCL Tech ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.32% बढ़कर ₹4,624 करोड़ हो गया। वहीं कंपनी का रेवेन्यू 13.94% बढ़कर ₹34,579 करोड़ पर पहुंच गया।

advertisement