scorecardresearch

गुरुग्राम में घर खरीदने का बदल रहा ट्रेंड! जानिए अब किस तरह की प्रॉपर्टी की बढ़ रही डिमांड

गुरुग्राम के रियल एस्टेट बाजार में घर खरीदने वालों की पसंद तेजी से बदल रही है। अब खरीदार सिर्फ महंगे और बड़े घरों के बजाय अच्छी लोकेशन, आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी पर ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव के चलते लग्जरी हाउसिंग में एक नया ट्रेंड उभर रहा है। जानिए किस बजट के घरों पर बिल्डर्स का फोकस बढ़ रहा है।

Advertisement
गुरुग्राम में बदलता लग्जरी हाउसिंग का ट्रेंड (AI Generated Image)
गुरुग्राम में बदलता लग्जरी हाउसिंग का ट्रेंड (AI Generated Image)

In Short

  • गुरुग्राम में ₹2 से ₹5 करोड़ वाले लग्जरी घरों की बढ़ रही मांग।
  • खरीदारों का फोकस अब बेहतर लोकेशन, कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं पर।
  • 1. ग्राहकों की बदलती पसंद के हिसाब से बिल्डर्स तैयार कर रहे नए प्रोजेक्ट।

गुरुग्राम का रियल एस्टेट बाजार पिछले कुछ सालों में काफी बदल गया है। पहले यहां बिल्डर्स का ज्यादा ध्यान बेहद महंगे और लग्जरी घर बनाने पर था। लेकिन अब एक नया ट्रेंड सामने आ रहा है। शहर में ₹2 करोड़ से ₹5 करोड़ की कीमत वाले प्रीमियम घरों की मांग बढ़ रही है। रियल एस्टेट बाजार में इस सेगमेंट को 'अफोर्डेबल लग्जरी' कहा जा रहा है।

advertisement

अब ₹2 से ₹5 करोड़ के घरों पर फोकस

अब तक गुरुग्राम में ज्यादातर डेवलपर्स अमीर और बेहद अमीर ग्राहकों के लिए महंगे घर बना रहे थे। लेकिन अब उनका ध्यान ऐसे खरीदारों की तरफ भी बढ़ रहा है, जो ₹2 से ₹5 करोड़ के बजट में अच्छा और सुविधाओं से लैस घर चाहते हैं।

इन खरीदारों को सिर्फ बड़ा घर नहीं चाहिए, बल्कि अच्छी लोकेशन, बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत निर्माण और आधुनिक सुविधाएं भी चाहिए।

घर खरीदने वालों की पसंद बदली

अर्बन प्लस इंफ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सेल्स शैलेश सिंह के मुताबिक, गुरुग्राम में घर खरीदने वाले लोग अब ज्यादा सोच-समझकर फैसला ले रहे हैं। उनके लिए लग्जरी का मतलब सिर्फ महंगा घर नहीं, बल्कि अच्छी लोकेशन, क्वालिटी, लाइफस्टाइल और सही कीमत का मेल है।

उन्होंने कहा कि ₹2 से ₹5 करोड़ वाला सेगमेंट बाजार का अहम हिस्सा बन रहा है। डेवलपर्स भी ग्राहकों की बदलती जरूरतों के हिसाब से नए प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं।

बिल्डर्स भी बदल रहे अपनी रणनीति

इस सेगमेंट में घर खरीदने वालों में नौकरीपेशा प्रोफेशनल्स, कारोबारी और बिजनेस परिवार शामिल हैं। ये लोग लग्जरी सुविधाएं चाहते हैं, लेकिन बेहद महंगे घरों पर पैसा खर्च करने से बचना चाहते हैं।

इसी वजह से डेवलपर्स अब बेहतर डिजाइन, ग्रीन स्पेस, फिटनेस और मनोरंजन की सुविधाओं के साथ अच्छी कनेक्टिविटी पर ध्यान दे रहे हैं।

आगे क्या रहेगा ट्रेंड?

गुरुग्राम में खरीदार अब घर लेने से पहले बिल्डर की जानकारी, प्रोजेक्ट की लोकेशन, सुविधाओं और भविष्य में उसकी कीमत बढ़ने की संभावना की जांच कर रहे हैं।

ऐसे में आने वाले समय में ₹2 से ₹5 करोड़ वाले घर गुरुग्राम के रियल एस्टेट बाजार में और अहम भूमिका निभा सकते हैं।